गुरु पूर्णिमा के पावन पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय कवि संगम की मुजफ्फरपुर जिला इकाई द्वारा सरैयागंज में अवस्थित नवयुवक समिति में एक शानदार काव...
बिहार

राष्ट्रीय कवि संगम मुजफ्फरपुर ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

मुजफ्फरपुर, कुमार प्रबल। गुरु पूर्णिमा के पावन पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय कवि संगम की मुजफ्फरपुर जिला इकाई द्वारा सरैयागंज में अवस्थित नवयुवक समिति में एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष उषा श्रीवास्तव एवं संगीता सागर (महामंत्री) के संयोजन में 3 बजे से इस काव्य गोष्ठी की शुरुआत की गई। विशिष्ट अतिथि गणेश प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि हरि किशोर प्रसाद, मंच पर विशेष आमंत्रित थे। सभा की अध्यक्षता संस्कार भारती के गणेश प्रसाद कर रहे थे। कवि गोष्ठी के आरंभ में गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और स्वर्णिम कला केन्द्र के कलाकारों द्वारा बड़े ही मोहक अंदाज में गुरु वंदना प्रस्तुत की गई।

अन्य कवियों में सविता राज, हिमांशु अस्थाना, उमेश राज, अंजनी कुमार पाठक, रामवृक्ष चकपूरी, मोहन सिंह, देवेन्द्र कुमार, शैल केजरीवाल, सत्येन कुमार सत्यन, डॉ. जगदीश शर्मा, मुस्कान केसरी, विजय शंकर प्रसाद आदि कवियों ने एक से बढ़ कर एक कविताएं,गीत, ग़ज़ल, नज़्म सुना कर समां बांध दिया।

इसे भी पढ़ें- जीकेसी से कायस्थों की उम्मीदें बढ़ी हैं, इसे जीकेसी पूरा करेगा: राजीव रंजन

अधिकांश कविताएं गुरु के प्रति श्रद्धा,राष्ट्र जागरण, एवं बरसात जैसे विषयों के प्रति जागरूकता का संदेश दे रही थी। कविगोष्ठी का सफल संचालन संगीता सागर एवं सविता राज द्वारा किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम के इस कार्यक्रम का समापन संगीता सागर द्वारा आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर किया गया, साथ ही सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.