स्थानीय पी एंड एंड एम माल में NBI संस्था द्वारा आर्ट सेल इवेंट सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण ...
बिहार

NBI संस्था ने आर्ट सेल इवेंट सह कवि सम्मेलन का मुजफ्फरपुर में किया आयोजन

मुजफ्फरपुर, सविता राज। स्थानीय पी एंड एंड एम माल में NBI संस्था द्वारा आर्ट सेल इवेंट सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी एवं महापौर निर्मला देवी साहू द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए उद्घाटनकर्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन पहली बार जिले में किया गया है। सभी कलाकारों की कलाकृतियां बेहतरीन और राष्ट्रीय स्तर की है। इस तरह के आयोजन के लिए जो आधारभूत सरंचना है उस कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि स्थानीय कलाकार द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया है, अगर इन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए तो राष्ट्रीय स्तर के कलाकार बन सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विजयेश कुमार ने कहा कि इन कलाकारों ने विभिन्न माध्यमों में बहुत ही सुन्दर कलाकृतियां बनाई है। इन्हें उचित और यथोचित सम्मान की जरूरत है। इस अवसर पर वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण शाह ने कहा कि यहां कला और साहित्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस आयोजन के लिए NBI संस्था को साधुवाद। इस अवसर पर डॉ संगीता साह, डॉ सोनी, रजनीश झा, कुमार नीरज, किलकारी की पूनम कुमारी, वरीय उप समाहर्ता जुली पांडे, उद्योग विभाग की अभिलाषा भारती, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा, पी एंड माल के निदेशक प्रियरंजन उपस्थित थे। इस सत्र का संचालन रमेश रत्नाकर ने किया।

कार्यक्रम का दूसरा सत्र कवि सम्मेलन का था। इस दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो.सतीश कुमार राय ने कहा कि ललित कलाओं में चित्रकला और काव्य कला का महत्त्वपूर्ण स्थान है। सभी कवि कवयित्रीयों को सम्मानित करते हुए काव्य रचना पढ़ने के लिए आमंत्रित किया। इस सत्र की अध्यक्षता बीआर अम्बेदकर, बिहार विश्वविद्यालय की पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिन्हा ने की।

प्रथम प्रस्तुति करते हुए एमआर चिश्ती ने समां बांधा उसके बाद सभी कवि-कवयित्रियों ने अपनी कविता का पाठ किया। कविता पाठ करने वालों में फिरोज अख्तर, डॉ सोनी, डॉ अनु, डॉ. आरती, डॉ शेखर शंकर मिश्रा, अंजनी कुमार पाठक, डॉ. पंकज कर्ण, डॉ कुमार विरल, अभिषेक आलोक, डॉ सतीश कुमार राय, सविता राज, चांदनी समर, मुस्कान केसरी प्रमुख थे। कवि सम्मेलन का संयोजन और संचालन सविता राज एवं चांदनी समर ने संयुक्त रूप से किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल फलक ने दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *