NDA
बिहार

NDA नेता लालू-तेजस्वी के दायरे से बाहर निकलें

पटना, संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने NDA नेताओं से कहा है कि कम से कम कोरोना महामारी के इस विपदा में भी वे लालू-तेजस्वी के दायरे से बाहर निकलें।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि लगभग सोलह वर्षों से बिहार की सत्ता पर काबिज NDA के नेता आज भी लालू-तेजस्वी के दायरे में ही अपने को उलझाये हुए हैं।इसी का परिणाम है कि बिहार आज चौहत्तर साल पीछे चला गया है।

Read Also: Pappu Yadav की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में आंदोलन करेंगे:- विनय दुबे

उन्होंने कहा कि बिहार को पहले भी हैजा, चेचक और प्लेग जैसे महामारियों से गुजरना पड़ा था।परन्तु साधन और सुविधा की कमी के बावजूद यैसी बदत्तर स्थिति कभी नहीं हुई थी कि शमशान और कब्रिस्तान में भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़े और बगैर संस्कार के सैकड़ों शव गंगा जी में तैरता मिले।

Get latest updates on Corona

राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज बिहार की जो इतनी वीभत्स स्थिति हुई है इसके लिए पूर्ण रूप से लगभग सोलह वर्षों से बिहार की सत्ता में बैठे भाजपा और जदयू जिम्मेवार है। चूंकि NDA नेता आजतक कभी लालू-तेजस्वी के दायरे से बाहर निकल ही नहीं पाये। वे सोलह वर्षों से सत्ता में रहते हुए भी 2005 के पहले वाली मानसिकता में हीं उलझे रहे। बिहार की जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी को कभी समझने का प्रयास भी नहीं किया।

आज भी टीकाकरण में पिछड़ने के लिए सांसद सुशील मोदी, लालू जी और राबडी जी का माला जप रहे हैं। स्थिति यह है कि राज्य में वैक्सीन उपलब्ध है नहीं।टीकाकरण केन्द्रों पर से लोग लौट रहे हैं। स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्सीन नहीं है के बोर्ड लगा दिये गये हैं और सुशील मोदी बंद कमरे में बैठ कर ट्वीट पर ट्वीट कर रहे हैं। केन्द्र की सरकार से बिहार के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मांगने की हिम्मत नहीं हो रही है। सुशील कुमार मोदी जैसे लोग आज हंसी के पात्र बन चुके हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.