Rajeev Ranjan Prasad
बिहार

गो ग्रीन अभियान पूरे विश्व में चलाने की जरूरत : Rajeev Ranjan Prasad

  • विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी के लिये रोडमैप तैयार

नयी दिल्ली/ पटना, संवाददाता। वैश्विक स्तर पर कायस्थों के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) अपने संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने को लेकर बृहत पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देगा,जिसके तहत आगामी छह माह में पूरे देश में 20 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष Rajeev Ranjan Prasad की अध्यक्षता में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े सभी जोनल पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और अन्य अधिकारियों ने शिरकत की।

वर्चुअल मीटिंग का संचालन डिजिटल-तकनीकी प्रकोष्ठ के ग्लोबल अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सभी लोगो ने ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए उनकी हर संभव सहायता देने का संकल्प लिया। Rajeev Ranjan Prasad ने बृहत स्तर पर पूरे देश भर में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया और सभी प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों को अगले छह माह के अंदर 20 लाख नये सदस्य बनाने का निर्देश दिया है।

Read Also: पूर्व सांसद Pappu Yadav की रिहाई को लेकर जन अधिकार युवा परिषद ने किया जल सत्याग्रह

Rajeev Ranjan Prasad ने बताया कि सदस्यता अभियान बनाने में संगठन की ओर से युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य हमारे सदस्यता अभियान के पहले चरण का है, जब यह पूरा हो जाएगा तो दूसरे चरण में इतनी ही संख्या में और सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश के करीब सभी राज्यों में जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है और वहां जिला तथा प्रखंड स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं।

Get latest updates on Corona

Rajeev Ranjan Prasad ने कहा कि हम सभी को मिलकर जीकेसी की सभी इकाई को विस्तार करने की जरूरत है। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी के लिेये रोडमैप तैयार है और सभी राज्यों को विशेष रुप से तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से गो ग्रीन अभियान की शुरूआत की गयी है। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा एवं उर्जा एवं जल संरक्षण पर विशेष बल दिया। हर प्रदेश इकाई में गो ग्रीन प्रभारी होंगे, जो पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करेंगे।गो ग्रीन मुहिम को विश्वभर में चलाये जाने की जरूरत है।उन्होंने ऊर्जा और जल संरक्षण पर भी काफी बल दिया और इसकी शुरुआत अपने घरों से करने के लिए प्रेरित किया। जल्दी ही जीकेसी ई वेस्ट मैनेजमेंट पर भी एक मुहिम चलाने जा रही है, जिसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, ऊर्जा एवं जल संरक्षण हमारा सामाजिक दायित्व है जिसका निर्वहन हम सब को करना चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.