गोपालगंज जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित थावे महोत्सव 2022 में बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू ...
बिहार

थावे महोत्सव में नीतू नवगीत ने दी प्रस्तुति, उनके गीतों पर झूम उठे श्रोता

गोपालगंज, संवाददाता। गोपालगंज जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित थावे महोत्सव 2022 में बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत के गीतों पर दर्शक झूम उठे।

थाबे महोत्सव में नीतू कुमारी नवगीत ने अनेक पारंपरिक और भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने  महोत्सव में शामिल सभी श्रोताओं के दिल को जीत लिया। प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश को सबसे पहले याद करते हुए लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने अपनी प्रसतुति की शुरुआत की। इसके बाद देवी माता की स्तुति करते हुए अनेक शानदार गीत पेश किए।

  झुलेली झुलनवा माई के, जगदंबा घर में दियारा बार आईने हे, लाली चुनरिया शोभे हो शोभे लाली टिकुलिया जैसे गीतों पर श्रोता झूमते रहे। कार्यक्रम में राजन कुमार ने कैसियो पर, भोला कुमार ने नाल पर, मनोज कुमार ने पैड पर लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत के साथ संगत किया।

Read also-फतुहा की अनामिका अग्रवाल बनी फेस ऑफ बिहार एवं मिसेज पॉपलर ऑफ बिहार

 कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत को गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।

Get Corona update here

गौतलब है कि दो दिवसीय थावे महोत्सव की शुरुआत रविवार की शाम रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई थी। उद्घाटन के बाद प्रथम दिन 10 अप्रैल को नालंदा संगीत विकास संस्थान के कलाकार रंजीत कुमार एंड ग्रुप, लोकगायिका शारदा सिन्हा, लावण्या राज व साथी तथा गायिका दीक्षा टूर अपना-अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दूसरे दिन 11 अप्रैल को कलाकार सुमित पांडेय व ग्रुप,  बालीवुड सिगर उदित नारायण झा तथा हास्य कलाकार सुनील योगी सहित डा. नीतू कुमारी नवगीत अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी महोत्सव के दूसरे दिन मौका दिया गया था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.