नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), पटना में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर फ...
बिहार

नेहरू युवा केंद्र ने युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( NIT ), पटना में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर फोटोग्राफी, भाषण, डांस, पेंटिंग एवं कविता प्रतियोगिता आयोजित किया गया और प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

 अर्पणा बाला ने बताया कि कार्यक्रम में राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान और संस्थान के सदस्यों ने सक्रिय रुप से अपनी भागीदारी निभाई।  वहीं नेहरु युवा केन्द्र के युवा अधिकारी ने भी अपनी अभिव्यक्ति में राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के सचिव अर्पणा वाला को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें- विज्योति सोशल वेलफेयर एन्ड एजुकेशनल ट्रस्ट के शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान

 ऊक्त अवसर पर कार्यक्रम मैनेजर दीपेंद्र मणि  ने  राम जानकी प्रगति सेवा के सचिव अर्पणा बाला को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित  किया।

Read also- टूटते परिवार एवं बिखरता समाज विषय पर परिचर्चा का आयोजन

 अर्पणा बाला ने अपने संबोधन में कहा कि राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान की सदस्य ऋतु प्रिय ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त होने से राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान का गर्व बढ़ा है। उन्होंने अपनी भवनाओं को व्यक्त करते हुए संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि आपलोगों ने मुझे अपने जीवन में कुछ करने का एक अलग प्रेरणा दिया है। जिसके कारण जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में आज फोटोग्राफी मे प्रथम स्थान मिला है। उक्त अवसर पर संस्थान के सचिव अर्पणा बाला ने अपने सदस्यों के साथ मिल कर ऋतु प्रिय को  सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.