अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार एवं ' क्रियेशन ' के संयुक्त तत्वावधान में आज बिहार इंडस्ट्रीज ...
बिहार

नई दिशा परिवार और क्रियेशन का संगोष्ठी सह- कर्मयोगी महिला सम्मान समारोह

पटना, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार एवं ‘ क्रियेशन ‘ के संयुक्त तत्वावधान में आज बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में संगोष्ठी सह-कर्मयोगी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घघाटन बिहार सरकार के उधोग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 समारोह की अध्यक्षता क्रियेशन की सचिव निलिमा सिन्हा ने किया। इस अवसर पर आतिथियों ने कहा की राष्ट्र और समाज के निर्माण में महिलाओं की महती भूमिका है। जिसे नकारा नहीं जा सकता समाजसेवी राजेश बल्लभ ने कहा की महिलाओं के बिना समाज के विकाश की कल्पना तक नहीं की जा सकती।

 इस अवसर पर विधायक रशिम वर्मा, पूर्व विधान पार्षद डॉ. किरण घई सिन्हा, महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, दुरदर्शन/आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख डॉ राजकुमार नाहर, डॉ दिवाकर तेजस्वी सहित अनेक अतिथियों ने गोष्ठि में अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में विभिन्न क्षेत्रो में विशिष्ट योगदान के लिए 31 महिलाओं को कर्मयोगी महिला सम्मान- 2023 से सम्मानित किया गया। इसके तहत उन्हें अंगवस्त्र, प्रतिक चिन्ह और सम्मान- पत्र प्रदान किया गया

सम्मानित होने वाली कर्मयोगी महिलाओं में डॉ. रंजना कुमार नेत्र विशेषज्ञ, समाजसेवियों में प्रीती कुमारी, रागिनी कुमारी, स्वाति मिश्रा, शैल सिंह, नीरजा कृष्णा, सोनिया सिंह, नीति सिन्हा, नमिता, श्रीमती नेहा वर्मा, श्रीमती पुष्पा तिवारी, किरण रंजन, इंदु उपाध्याय, अनिता कुमारी गुप्ता, प्रिया राजहंश, कोमल कुमारी, रेशमी चंद्रवंशी, और विभा रानी श्रीवास्तव साहित्यकार, शिक्षिका अर्चना कुमारी, महिला हेल्प लाइन के प्रमिला कुमारी, डॉ नेहा सिंह, अनिता सिंह, दिव्या सिंह का नाम शामिल है।

 कार्यक्रम का संचालन राजेश राज एवं स्वाति मिश्रा ने किया। अतिथियों का स्वागत कमलनयन श्रीवास्तव ने तथा आभार ज्ञापन रितुराज ने किया। इस अवसर पर उजाला राज, पावंनी प्रकाष्ठा , मधुरम, प्रियांशी, राजलक्ष्मी, उज्ज्वल राज आदि बच्चो ने रगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में नई दिशा परिवार की ओर से सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.