मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं, इसी मूल मन्त्र के साथ आज प्रदेश के चर्म रोग विशेषज्ञ और आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ....
बिहार

मानव सेवा से नववर्ष का किया गया स्वागत : डॉ आरके गुप्ता

डॉ आरके गुप्ता ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन। पटना, संवाददाता। नर सेवा ही नारायण सेवा है, मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं, इसी मूल मन्त्र के साथ आज प्रदेश के चर्म रोग विशेषज्ञ और आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉ. आरके गुप्ता के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

  खास बात ये है कि नववर्ष के पहले दिन 1जनवरी को लोग पार्टी, होटल पिकनिक और टूर-ट्रैवल्स पर खर्च करते हैं और मौज-मस्ती में समय व्यतीत करते हैं वहीं आज आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर नववर्ष का स्वागत किया।

 इस कार्यक्रम के बहाने आज की पीढ़ी को युवाओं को डॉ. आरके गुप्ता और आयुष्मान भारत फाउंडेशन एक संदेश भी दे रहा है कि खुशी का कोई पल या कोई पर्व और त्योहार मानव सेवा करके भी मनाया जा सकता है।

 आज के शिविर में फिजियन डॉ. आरके चंद्रा, डॉ. क्लिनिकल साइकोलॉजीस्ट रजनी कुमारी, डॉ रानी प्रधान, पैथोलॉजी हरे राम कुमार,  आई स्पेशलिस्ट डॉ. पीके रॉय, डेंटल सर्जन डॉ. शौर्य शरण और डॉ. रोमा शरण ने अपनी सेवाएं दीl

इसे भी पढ़ें – वार्षिक राशिफल 2023 – जानें सिंह राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा नया वर्ष

  आज का यह स्वास्थ्य शिविर आयुष्मान भारत फाउंडेशन व लायंस क्लब पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 200 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईl डॉ. आरके गुप्ता, अमरनाथ द्विवेदी, अजित कुमार सिंह, सभी पदाधिकारियों ने आयुष्मान भारत फाउंडेशन परिवार के तरफ से सभी प्रदेश व देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें दीl

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.