सावित्रीबाई फुले जयंती ने महिलाओं के लिए एक आदर्श स्थापित किया हैः डा: नम्रता आनंद। पटना की एक स्थापित संस्था दीदीजी फाउंडेशन ने हर्षा म्यू ...
बिहार

सावित्रीबाई फुले जयंती पर नौ महिलाओं को मिला नारी रत्न सम्मान, संगीत संध्या में दिखा हर्षा म्यूजिकल ग्रुप का जलवा

सावित्री बाई फूले ने महिलाओं के लिए एक आदर्श स्थापित किया हैः डा: नम्रता आनंद । पटना, संवाददाता। पटना की एक स्थापित संस्था दीदीजी फाउंडेशन ने हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के विशेष सहयोग देश की पहली भारतीय महिला शिक्षक और प्रधानाध्यापिका सावित्रीबाई फुले की जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर नारी रत्न सम्मान समाज में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही 09 महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित की गयी महिलाओं में रत्ना गांगुली, मीनाक्षी सिन्हा, उर्वशी सिन्हा, सृष्टि सिन्हा, मेघाश्री अंजुम, नायशा टाकिया, दिव्या, आद्या शक्ति, और निहारिका शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरूआत सावित्री बाई फूले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर सेगीत संध्या का आयोजन भी किया गया था।

   सावित्रीबाई फुले जयंती के मौके पर दीदीजी फाउंडेशन और हर्षा म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापिका पर्यावरण लेडी आफ बिहार डा. नम्रता आनंद ने कहा कि सावित्री बाई फूले ने महिलाओं के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेने और उनके द्वारा स्थापित रास्ते पर चलने की जरूरत है।

Read also- विदेश में रहकर भी बिहार के जन कल्याण में जुटी हैं Amrita choubey

पर्यावरण लेडी डा: नम्रता आनंद ने कहा कि गीत-संगीत से जीवन में और समाज में  सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दीदीजी फाउंडेशन और हर्षा म्यूजिकल ग्रुप मिलकर कला और संगीत के संवर्धन और संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करेगा। साथ ही नई प्रतिभाओं को मंच देगा।  

Get Corona update here

  संगीतमय कार्यक्रम की शुरूआत गायक कुंदन तिवारी ने भजन गाकर की। इसके बाद दिवाकर कुमार वर्मा, रवि सिन्हा, रत्ना गांगुली, मीनाक्षी सिन्हा, उर्वशी सिन्हा, सृष्टि सिन्हा, आदया शक्ति, बाल कलाकार प्रत्यूष और आलाप समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को डा. नम्रता आनंद ने अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.