Nishant Yadav
बिहार

प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों को भोजन करा रहे हैं Nishant Yadav

फतुहा, अमरेन्द्र। फतुहा पुलिस अनुमंडल के कच्ची दरगाह, गुलमेहियाबाग में भाजयुमो सदस्य Nishant Yadav प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों को मुफ़्त भोजन मुहैया करा रहे हैं। मुफ़्त भोजन वितरण का यह कार्यक्रम लॉकडाउन के मद्देनज़र ज़रूरतमंद लोगों के बीच चलाया जा रहा है।Nishant Yadav कहते हैं कि हमारी कोशिश है कि भोजन वितरण का यह कार्यक्रम लॉकडाउन की पूरी अवधि तक चलता रहे।

Also Read: काम पर लौटेंगे स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी (Health contract worker)

इतना ही नहीं,एक युवती जिसके पिता नहीं हैं और मां का भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी शादी का भी जिम्मा निशांत यादव ने उठाया है। Nishant Yadav ने बताया कि समाजसेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इन्होंने यह भी कहा कि जिन्हें भी मदद की जरूरत हो नि:संकोच हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।हम भरसक मदद करने का प्रयास करेंगे। अरुण कुमार, अमित कुमार, कोमल जैसे। सथनीय लोग इस समाजसेवा में इनकी मदद कर रहे हैं।

Get latest updates on Corona

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.