जनता को धोखा। बिहार में जदयू के खुद से एनडीए गठबंधन से अलग होने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर बीजेपी का बड़ा बयान आया है। पार्टी क...
बिहार

 नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है : भाजपा

पटना,संवाददाता। जनता को धोखा। बिहार में जदयू के खुद से एनडीए गठबंधन से अलग होने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर बीजेपी का बड़ा बयान आया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की जनता और बीजेपी को धोखा दिया है।

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह बिहार की जनता के मैंडेट का उलंघन है। बिहार की जनता ने एनडीए को मैंडेट दिया था। बिहार की जनता ने 2005 के पहले की सरकार के विरूद्ध में मैंडेट दिया था। आज जो कुछ भी हुआ है, वह धोखा है।

Read also-आमजनों को तिरंगा से जोड़ कर अमृत महोत्सव का लिया संकल्प

 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 2020 में एनडीए गठबंधन के तहत हमने चुनाव लड़ा था। बिहार की जनता ने बीजेपी और जेडीयू को मैंडेट दिया था। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 74 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन आज जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता और बीजेपी के साथ धोखा है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने 2005 के पहले की सरकार के विरूद्ध जनता ने शांति और विकास के लिए एनडीए गठबंधन को वोट दिया था। लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और जनता नीतीश कुमार को आने वाले समय में कहीं से भी मांफ नहीं करेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.