बेगूसराय कांग्रेस
बिहार

कांग्रेस ही नहीं बल्कि प्रदेश और जिला दोनों की राजनीति में उभरा शून्य:अमिता भूषण

बेगूसराय, नन्दकिशोर दास। जिला कांग्रेस भवन बेगूसराय के सभागार में राजनैतिक और सामाजिक जीवन के दो विशिष्ट पुरोधा स्व सदानंद सिंह और स्व रामसेवक सिंह उर्फ बंधु दा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बेगूसराय जिलाकांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने नम आंखों से दोनों विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

  नगर की पूर्व विधायक और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण ने इन दोनों नेताओं के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि एक साथ प्रदेश और जिला के दो समर्पित कांग्रेसजनों का हमारे बीच से चले जाना कांग्रेस की ही नहीं बल्कि प्रदेश और जिला दोनों की राजनीति में एक शून्य भर गया। दलीय क्षति के साथ-साथ यह हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। अब हम सब का दायित्व है कि इन दो महामानव के बताए आदर्शों पर चलें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसे भी पढ़ें-https://xposenow.com/bihar/begusarai-national-sports-day-fortnight-ended-with-football-match-14245-2021-09-12/

  जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वटवृक्ष की छाया से एकसाथ महरूम होना, जहां कांग्रेस परिवार के लिए बेहद मर्माहत करने वाला है, वहीं प्रदेश और जिले की राजनीति के लिए क्षतिदायक है। सेवादल के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, किसान नेता श्रीकांत राय, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान और नगर अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने कहा कि एकतरफ जहां सदानंद बाबू ने कांग्रेस की धारा को आजीवन जन-जन तक पहुंचाते हुए जीवन को समर्पित किया, वहीं रामसेवक बाबू कांग्रेस सेवादल की रीढ़ बनकर जिला कांग्रेस को आजीवन सींचते रहे।  

   श्रधांजलि अर्पित करने वालों में शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार, मिथलेश झा, डॉ रजनीश कुमार, व्यवसाय प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अजीत गौतम, व्यवसाय जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ दिवाकर सिंह, कमलकिशोर पोद्दार, संजय सिंह, महेंद्र कुँवर, शशिशेखर राय, संजीव कुमार, रामसुमिरन सिंह, सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.