Mahant Brajesh Muni
बिहार

इस संसार में कुछ भी अनहोनी नहीं होगी: Mahant Brajesh Muni Maharaj

पटना, संवाददाता।कबीरपंथी आश्रम स्थित सदगुरु कबीर साईं मंदिर मीठापुर में सप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ।इस अवसर पर आश्रम के Mahant Brajesh Muni ने सदगुरु कबीर साहिब के जीवन दर्शन का सार बताते हुए कहा कि- तुलसी भरोसे राम के,निर्भय हो केसोए। अनहोनी होनी नही, होनी हो सो होए॥

तुलसीदास जी कहते हैं, भगवान् राम पर विश्वास करके चैन की बांसुरी बजाओ। इस संसार में कुछ भी अनहोनी नहीं होगी और जो होना हाई उसे कोई रोक नहीं सकता। इसलिये आप सभी आशंकाओं के तनाव से मुक्त होकर अपना काम करते रहो।

Read Also: Ganga Quest 2021 बिहार में प्रथम आया पटना,जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेंद्र मणि सम्मानित

महंत मनभंग साहेब ने कहा कि मनुष्य के अंदर वह शक्ति है,प्रकाश है चाहे तो वह उन शक्ति और ऊर्जा से दूसरे को प्रकाशित करें, अपने को आनंद और दूसरे को आनंद दे सकता है।

Get latest updates on Corona

इस अवसर पर सोनबरसा क्षेत्र के विधायक रतन सादा जी पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कबीर की वाणी और दर्शन की प्रासंगिकता बताई और जन-जन में कबीर वाणी के प्रकाश की आवश्यकताओं पर चर्चा की।इस अवसर पर संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति रामदेव साह, गजेंद्र जा, रूबी देवी, उमा देवी और श्रद्धालु महिलाओं द्वारा की गई। आश्रम के संत विवेक मुनी, संत करसन मुनी, संत महेश मुनी, संत मौसम मुनि, भक्त गजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.