नन्हें हुनरबाज का पहला ऑडीशन 16 जुलाई को पटना में। अब बिहार के नन्हें हुनरबाज भी अपना जलवा बिखेर सकेंगे।  उन्हें भी अब मंच मिलने जा रहा है,...
बिहार

अब 3 साल से 12 साल के नन्हें हुनरबाज जलवा बिखेरेंगे- दीपू  राज

नन्हें हुनरबाज का पहला ऑडीशन 16 जुलाई को पटना में। पटना, संवाददाता। अब बिहार के नन्हें हुनरबाज भी अपना जलवा बिखेर सकेंगे।  उन्हें भी अब मंच मिलने जा रहा है, जहां वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे। फैशन इवेंट कम्पनी इन नन्हें हुनरबाजों को मंच देने जा रही है।  

 फैशन इवेंट कम्पनी के डायरेक्टर दीपू राज ने बताया बिहार में पहली बार 3 साल से 12 साल के बच्चे के लिए नन्हे हुनरबाज शो होस्ट किया जा रहा है। इसका पहला ऑडिशन राजधानी पटना में ही होगा।

Read also- जीकेसी महाराष्ट्र ने की बैठक, कायस्थों के लिए समाज को आगे आने का आह्वान

 इस शो का मुख्य थीम है चाइल्ड टैलेंट। बच्चे के अन्दर कई तरह के टैलेंट होते हैं, जिसे निखारने के लिए हमारी टीम आगे आई है। जैसे बच्चे डांस-सिंगिंग-एक्टिंग-ड्रामा-मॉडलिंग कई तरह के नुख्से करते रहते हैं। इस ऑडिशन में पटना के बच्चे अपने टैलेंट के तहत ऑडिशन दे सकते हैँ।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

दीपू राजकहते हैं कि फिर इस शो के माध्यम से बिहार में बेस्ट नन्हें हुनरबाज विजेता का ताज पहनेंगे। वो कहते हैं कि दरअसल भविष्य में आगे बढ़ने के रास्ता दिखाना, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एक मंच देना भी फैशन इवेंट कम्पनी का एक मकसद है।शो के डायरेक्ट दीपू राज ने बताया कि पटना में ऑडिशन 16जुलाई (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मगध होटल में होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.