जीकेसियन महिलाओं ने संभाला मोर्चा।ग्लोबल कायस्थ कान्फेंस (जीकेसी) लगातार चित्रांशों के उत्थान और राजनीतिक सशक्तिकरण की बात करता रहा है। अब ...
बिहार

अब जीकेसियन महिलाओं ने संभाला मोर्चा कहा- राजनीतिक हक लेकर रहेंगे

जीकेसियन महिलाओं ने संभाला मोर्चा। पटना,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कान्फेंस (जीकेसी) लगातार चित्रांशों के उत्थान और राजनीतिक सशक्तिकरण की बात करता रहा है। अब संगठन की महिला प्रकोष्ठ ने भी इस मुद्दे को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई है। राजधानी पटना में एक बैठक कर जीकेसी की महिला प्रकोष्ठ ने हुंकार भरी और कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों से हम अपने हिस्से का हक लेकर रहेंगे।

 पटना कृष्णापुरी में आयोजित इस बैठक में जीकेसी बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा.नम्रता आनंद ने कहा कि राजनीति में चित्रांश लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियां तो जिम्मेदार है ही, हमसब भी कम जिम्मेदार नहीं हैं।ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि हम सब अपनी ही उपेक्षा पर चुप्पी साधे बैठे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब हम चुप नहीं बैठ सकते। अब हम अपना हक लेकर रहेंगे। डा. नम्रता ने कहा कि जीकेसी किसी पार्टी के साथ नहीं और न ही किसी के खिलाफ है,जो पार्टियां जीकेसी के साथ होंगी, जीकेसी उन्हीं के साथ होगी।  

  मौके पर जीकेसी बिहार प्रदेश की सचिव रंजना कुमारी ने कहा कि आज सत्ताधारी पार्टियों और सरकार द्वारा चित्रांशों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका नतीजा भी दिख रहा है। रंजना कुमारी ने कहा कि चित्रगुप्त कथा के एक प्रसंग में कहा गया है कि जिस राज्य से कायस्थ किसी कारणवश विदा हो जाते हैं तो उस राज्य का और उसकी संस्कृति का ही नाश हो जाता है। रंजना ने कहा कि सोचने वाली बात है ऋषि पुलतष्य का यह कथन यूं ही नहीं होगा। इसके वाबजूद लोग कायस्थों की उपेक्षा कर रहे हैं तो खामियजा तो भुगतना ही पडेगा।

 Read also- जन अधिकार पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की कमिटियां भंग: राघवेन्द्र कुशवाहा

इस अवसर पर जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष नंदा कुमारी ने कहा कि उभरकर सामने आयी है और बदलते परिवेश में पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है। जीकेसी की महिलाएं भी हक की लड़ाई में साथ हैं। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष अराधना कुमारी ने कहा कि जीकेसी नयी दिल्ली में 19 दिसंबर को विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्‍मीदों का कारवां’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में भारी संख्या में जीकेसी की महिलाएं भी वहां उपस्थित रहेंगी।

मौके पर महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष अलका प्रसाद, सचिव वंदना कुमारी, और महिला प्रकोष्ठ की सचिव श्वेता वर्मा समेत कई महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किये।      

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.