सेनेटरी पैड इस्तेमाल को लेकर जागरुकता कार्यक्रम। पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में महिलाओं को "माहवारी" के दौरान कपड़ा का इस्तेमाल नहीं करने ...
बिहार

सेनेटरी पैड इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए नुक्कड़ सभा

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। सेनेटरी पैड इस्तेमाल को लेकर जागरुकता कार्यक्रम। पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में महिलाओं को माहवारी के दौरान कपड़ा का इस्तेमाल नहीं करने और उसके स्थान पर सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए जागरुकता अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन मानव अधिकार रक्षक संस्था के बैनर तले किया गया था। इस आभियान में संस्थान की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद उपस्थिति थीं।

 कंकड़बाग के स्लम बस्तियों में महिलाओं के साथ  माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं से बातचीत की गई और उनकी समस्याओं के समाधान भी बताए गए। संस्थान ने सेनेटरी पैड और साबुन का वितरण किया गया।

Read also-testbook.com : अब सरकारी अफसर सिखायेंगे परीक्षा पास करने के गुर

 संस्था की महिलाओं ने स्लम बस्तियों के महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें संबोधित भी किया। संबोधित करने वालों में कंकड़बाग टीम लीडर किरण, एक्टिव मेंबर रश्मि, सीमा, सरिता, श्वेता एवं रमा प्रमुख थी। संस्थान के प्रदेश कमिटी अध्यक्ष चेतन थिरानी ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक द्वारा लगातार ऐसे कार्य किए जा रहे हैं। संस्थान का सिर्फ एक ही उद्देश्य है इंसानियत को जीवित रखने की कोशिश।

watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=81SEehkWk00&t=25s

 संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आने वाले समय में मानव अधिकार रक्षक कई कार्य करने की योजना बनाई है, जिसमें स्लम बस्तियों के महिलाओं को माहवारी के दौरान गंदा कपड़ा इस्तेमाल न करने को लेकर जागरूक करना, महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड वितरित करना,  सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने की आदत बनाने में सहयोग करना शामिल है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.