अबलेज यूथ क्लब और अपाला फाउंडेशन ( अबलेज और अपाला ) के द्वारा आयोजित साहित्योत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
बिहार

गांधी जयंती पर अबलेज और अपाला का होगा साहित्योत्सव सह प्रतिभा सम्मान

  पटना, संवाददाता। अबलेज यूथ क्लब और  अपाला फाउंडेशन ( अबलेज और अपाला ) के द्वारा आयोजित साहित्योत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह  की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक मुकेश कुमार ओझा, शशि सिंह व सुशांत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में साहित्यिककार, डॉक्टर,  शिक्षक, गायक, गायिका, कोचिंग संचालक तथा सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

Read Also शंखनाद यात्रा :कायस्थ समाज के लोगों को संगठित होने की जरूरत- रागिनी रंजन

 वहीं इस कार्यक्रम के संरक्षक दिनेश कुमार व सलाहकार नसीम अख्तर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र लोकसभा के सांसद रामकृपाल यादव तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर सहायक आयुक्त समीर परिमल, समाजसेवी राकेश बल्लभ, डिप्टी सीडीए आशीष कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव(जदयू) पूजा एन शर्मा तथा वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी होंगे। शशि सिंह का कहना है कि समय-समय पर इस तरह का कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजन करते रहना चाहिए, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता रहे।

watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

 वहीं इस कार्यक्रम के आयोजक मुकेश ओझा खुद एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता व युवा कवि हैं, जिनका कहना है कि समय-समय पर हमेशा कुछ नया करने की कोशिश होती रहेगी, बस सभी लोगों का सहयोग और साथ मिलता रहे। व्यवस्थापक व संचालक युवा कवि सुशांत सिंह ने बताया कि इस महोत्सव  की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम के लिए सौम्या, शेजल, शालिनी, दीपशिखा,  मनोरंजन, प्रियाशु, आचार्य अश्विनी, शुभम, सुनील जोर शोर से लगे हुए हैं। अंत  में अबलेज और अपाला टीम ने समस्त लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.