30 जून परिवहन भवन मुख्यालय पर होगा आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन एवं धरना। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन एम्पलाइज फेडरेशन ने एक संवाददात...
बिहार

30 जून परिवहन भवन मुख्यालय पर होगा आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन एवं धरना

पटना, संवाददाता। 30 जून परिवहन भवन मुख्यालय पर होगा आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन एवं धरना। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन एम्पलाइज फेडरेशन ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पथ परिवहन निगम प्रबंधन को अपनी मांगों से अवगत कराया। यूनियन के महासचिव अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पथ परिवहन निगम प्रबंधन को यूनियन द्वारा कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याएं जैसे सेवानिवृत्ति पश्चात भविष्य निधि की राशि की भुगतान नहीं किया जाना, अंतर वेतन की राशि का भुगतान, डीए के एरियर का भुगतान, संविदा कर्मियों को श्रम कानूनों में देय सुविधाओं को नहीं दिया जाना, वेतन बढ़ोतरी, रिक्त पदों पर नियमित बहाली, पंचम षस्टम पुनरीक्षित वेतनमान देय तिथि से लागू किए जाने, पूर्व के द्विपक्षीय समझौता का अनुपालन नहीं किए जाने जैसे मांगों को पूरा करने का लगातार अनुरोध किया जाता रहा है। लेकिन इन मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है।

 अपने संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पूर्व प्रशासक के कार्यालय कक्ष में नवंबर 2021 एवं प्रशासन मुख्य के कार्यालय कक्ष में अप्रैल 2022 को संपन्न द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति का भी पालन नहीं किया जाना, निगम प्रबंधन की परिवहन कर्मियों के प्रति उपेक्षापूर्ण एवं क्रूरतापूर्ण कार्रवाई है। निगम प्रबंधन की अकर्मण्यता की वजह से राशि के अभाव में सेवानिवृत्त कर्मी का इलाज नहीं हो रहा है और कर्मी घुट घुट कर जीने को मजबूर हो रहे हैं। अजय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम मुख्यालय में प्रत्येक दिन सेवानिवृत्त कर्मी और उनके आश्रित अपने सेवांत लाभ के बकाया वेतन के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन निगम प्रबंधन इतना संवेदनहीन हो गया है कि कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

Read also-34 साल बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ : अरविन्द सिंह

 संवाददाता सम्मेलन में यह भी आरोप लगया गया कि वर्तमान निगम प्रशासन सन्नी सिन्हा (आईआरएसएस सेवा) न तो यूनियन प्रतिनिधि से मिलते हैं और ना ही किसी कर्मचारी से। यह इनके मजदूर विरोधी मानसिकता का परिचायक है। इनके तानाशाही एवं अविवेकपूर्ण कार्यशैली से निगम कर्मियों में काफी आक्रोश है।  परिवहन निगम का अमूल्य संपत्ति सुल्तान पैलेस एवं गांधी मैदान बस पड़ाव पर, पीपी मोड पर पांच सितारा होटल बनाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। लेकिन कर्मचारियों को नियमानुसार पंचम, षष्टम एवं सप्तम वेतनमान देय तिथि से नहीं दिया जा रहा है। सेवानिवृति के पश्चात भुगतेय राशि का भी आधा अधूरा भुगतान कर वित्तीय अनियमितता की जा रही है। परिवहन निगम को मनमाने तरीके से सरकार के नियमों की अवहेलना कर चलाई जा रही है। स्थानांतरण और पदस्थापन पक्षपात पूर्ण तरीके से निजी लाभ के लिए किया जा रहा है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 संवाददाता सम्मेलन को यूनियन के अध्यक्ष एवं राज्य कमेटी एटक के महासचिव गजनफर नवाब, केके झा एवं  अमरनाथ ने भी संबोधित किया। संवाददाता सम्मेलन में चेतावनी देते हुए  यह भी कहा गय़ा कि ऐसी परिस्थिति में यूनियन 30 जून 2022 को दिन में 11बजे  बजे परिवहन भवन मुख्यालय पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन एवं धरना दिया जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.