मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों को खरना का प्रसाद ग्रहण कराया। ....
बिहार

महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर लोगों ने किया खरना का प्रसाद ग्रहण

पटना, संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों को खरना का प्रसाद ग्रहण कराया। साथ ही प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें भी दीं। मुख्यमंत्री के यहां खरना का प्रसाद ग्रहण करने उपमुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री सहित नेता और भारी संख्र्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास खरना का प्रसाद ग्रहण करने वालों में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, सांसद सुशील कुमार मोदी उपस्थित थे।

Read also- आस्था के महापर्व छठ पर विभिन्न संगठनों ने बांटी पूजन सामग्री

इसके अतिरिक्त सांसद रवि शंकर प्रसाद, सांसद रामकृपाल यादव, सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव समेत अन्य विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

Watch it also https://www.youtube.com/watch?v=Q_d9IVcrlUo 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.