आज समाजिक संस्था खिलखिलाहट ने अपने कार्यक्रम मुस्कान की एक किरण के तहत मीठापुर गौड़िया मठ के आस-पास के स्लम एरिया में बच्चों और वहां के ...
बिहार

होली मिलन समारोह के बहाने खिलखिलाहट ने बच्चों के चहरे पर दी मुस्कान

पटना, संवाददाता। आज समाजिक संस्था खिलखिलाहट ने अपने कार्यक्रम मुस्कान की एक किरण के तहत मीठापुर गौड़िया मठ के आस-पास के स्लम एरिया में बच्चों और वहां के निवासियों के बीच होली सामग्री का वितरण किया।

  होली के उपलक्ष्य में होली सामानों मसलन  पिचकारी, रंग और अबीर के पैकेट, चॉकलेट, गुझिया (पेड़किया), तथा साबुन और शेम्पू के पाउच का वितरण स्लम के बच्चों के बीच खिलखिलाहट संस्था ने किया। पिचकारी, रंग अबीर, चॉकलेट, मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे पर एक अद्भुत मुस्कान आ गई। मिठाई, साबुन और शेम्पू पाकर बच्चे बड़े ही प्रसन्न दिखे।

Read also-आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए मुस्लिम समाज की पहल

होली की सामग्री पाकर सभी सल्म वासियों ने संस्था के संस्था और इनके सदस्यों को धन्यवाद दिया। संस्था के सदस्यों ने भी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर एक अद्भुत खुशी का अनुभव किया। मौके पर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि हमारी संस्था का मकसद ही है जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना। नया संगठन होने के कारण हम बड़ा आयोजन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन हम सब छोटे छोटे प्रयासों से ही कुछेक लोगों और बच्चों के चेहरे पर थोड़ी देर के लिए ही सही मुस्कान लाकर हम भी संतुष्ट हो जाते हैं।

Get Corona update here

 आज के इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, धनन्जय प्रसाद, कुमार सम्भव शालिनी वर्मा, शिवानी गौड़, नंदा कुमारी तथा निशा परासर उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम की संयोजिका निशा परासर थी। जिन्होंने कार्यक्रम के लिए आनलाइन बैठकें कर संस्था के सभी सदस्यों के साथ लगातार राय मशवरा करती रहीं और सहमती लेती रहीं। अंत में अध्यक्ष प्रदीप कुमार के आवास पर अभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली मनाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.