Road accident
बिहार

सड़क दुघर्टना (Road accident) में एक की मौत, दूसरा घायल

फतुहा। थाना क्षेत्र के फोरलेन आर ओबी के पास सड़क दुघर्टना (Road accident) में बाइक में पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक आगे चल रही कार में टकरा गया और बाइक पर पीछे बैठे एक युवक दूर डिवाइडर पर जा गिरा। जिससे सिर में चोट लगने से दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वहीं टक्कर मारने वाला कार फरार हो गया।

Also read: पीएम केयर्स फंड से 551 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का केंद्रीय मंत्री Ashwini Kumar Choubey ने किया स्वागत

मृतक के आधार कार्ड से मिली जानकारी अनुसार नाम पंकज कुमार, पिता- रामप्रवेश महतो, घोसवरी थाना के घनटोप निवासी है। वहीं बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया, जिसे मामूली चोट आई है। इस युवक का नाम नीतीश कुमार, घर पाली बताया जा रहा है। नीतीश कुमार ने बताया कि हम दोनो रिलायंस कम्पनी में टावर का कार्य करते हैं और पटना से मोकामा जा रहे थे। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Latest updates on Corona

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.