नई उड़िया फिल्म उदंता थलाइरे असिची प्रिया 8 जनवरी अर्थात कल शाम 6:30 बजे ज़ी सार्थक एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित की जाएगी। फिल्म प्रसारण क...
बिहार

उड़िया फिल्म ” उदंता थलिरे आसिची प्रिया ” 8 जनवरी को रिलीज होगी

 भुवनेश्वर, अमरनाथ। नई उड़िया फिल्म उदंता थलाइरे असिची प्रिया 8 जनवरी अर्थात कल शाम 6:30 बजे ज़ी सार्थक एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित की जाएगी। फिल्म प्रसारण के पूर्व  फिल्म का संगीत शुक्रवार को शहर के एक होटल में लॉन्च किया गया।

 फिल्म नई उड़िया फिल्म उदंता थलाइरे असिची प्रिया का निर्देशन संजय नायक ने किया है। इस फिल्म में मिस्टर इंडिया फाइनलिस्ट अभिजीत दास और अभिनेत्री कुकीज स्वैन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में कुकीज एक ऐसे एलियन का किरदार निभा रही हैं, जिसे उनके स्पेसशिप ने धरती पर छोड़ दिया था। धरती पर पृथ्वीजीवि से  खुद को बचाने के लिए उस एलियन को एक लड़की का रूप धारण करना पड़ा था।

फिल्म की कहानी पर सस्पेंस बनाए रखने के लिए अभी चर्चा नहीं की गई है लेकिन स्पेस एलियन का धरती पर आना और फिर लड़की बन कर अपना समय गुजारना निश्चित रूप से रोमांचक होगा। लड़की बनी उस एलियन का जीवन में कैसी कैसी परिस्थितियां आती है और उससे वह कैसे निबटती है यह देखना रोचक होगा।

इसे भी पढ़ें- फिल्म एजुकेशन द टेरर का ट्रैलर और म्यूजिक किया गया रिलीज

 फिल्म का संगीत निर्देशन बैद्यनाथ दास ने दिया है, जबकि गायक ह्यूमेन सागर, देवंशी अंतरा चक्रवर्ती हैं। ज़ी सार्थक के मुख्य चैनल अधिकारी प्रतीक सील ने कहा कि हम फिल्म के बारे में आशान्वित हैं और उम्मीद करते हैं कि दर्शक इस विज्ञान आधारित फिल्म का समर्थन करेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.