oxygen bank
बिहार

फतुहा में oxygen bank ने किया मास्क वितरण

फतुहा, संवाददाता।। कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूकता के साथ मास्क लगाना अनिवार्य है। जिसे देखते हुए फतुहा oxygen bank द्वारा नलबंधवा के पास, रेलवे गुमटी, डाक-बंगला के पास मास्क वितरण किया गया।

Read Also: Civil Services Examination के बारे में क्या जानते हैं आप?

दो गज दूरी और मास्क है जरूरी के नारों के साथ खासकर गरीब-मजदूरों के बीच मास्क वितरण किया गया। इस संबंध में गांधीवादी गौतम ने बताया कि रेलवे यार्ड स्थित उमंग भोजनालय के व्यवस्थापक राजीव रंजन द्वारा फतुहा oxygen bank को चार हजार मास्क वितरण करने हेतु दिया गया।

Get latest updates on Corona

इसके लिए फतुहा oxygen bank राजीव रंजन का आभार प्रकट करता है। वहीं फतुहा आक्सीजन बैंक के सचिव संजय गोप ने बताया कि फतुहा आक्सीजन बैंक में फतुहा के लोगों के लिए आक्सीजन गैस फ़्री में उपलब्ध है। जो जरूरतमंद हैं, वो सेवा का लाभ ले सकते हैं। मास्क वितरण में संजय गोप, दयानंद प्रसाद सिंह, सुधीर कुमार यादव मौजूद रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.