संत जुंभेश्वर सम्मान से सम्मानित होंगे फचुहा के पंडित। फतुहा, संवाददाता। शहर में कटैया घाट रामजानकी मंदिर के पंडित प्रभु नारायण दत्त ब्र...
बिहार

फतुहा के पंडित प्रभु नारायण दत्त ब्रह्मचारी को इजिप्ट में मिलेगा संत जुंभेश्वर सम्मान

संत जुंभेश्वर सम्मान से सम्मानित होंगे फचुहा के पंडित। फतुहा, संवाददाता। शहर में कटैया घाट रामजानकी मंदिर के पंडित प्रभु नारायण दत्त ब्रह्मचारी को इजिप्ट में संत जुंभेश्वर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में पंडित प्रभु नारायण दत्त ब्रह्मचारी ने बताया कि यह सम्मान पर्यावरण लेखन पर इजिप्ट मिश्र के काहिरा में 7 जून से 16 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में दिया जाएगा।।

Read also-नागा बाबा ठाकुरबाड़ी में हनुमान जी का भंडारा करने से दबंगों ने रोका

 पंडित प्रभु नारायण दत्त ब्रह्मचारी ने बताया कि मैं अंतरराष्ट्रीय योग आयुर्वेद हवन कथावाचन का विशेषज्ञ हूं और बिहार से एकमात्र इस कार्यक्रम में आमंत्रित हूं।  

Get Corona update here

 गौरतलब है कि इसके पहले 2017 में इंडोनेशिया बाली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में हमारे पुस्तक भगवान को जानो में भगवान एक है और कण-कण में है व्याख्या के लिए स्वामी आत्मानंद सम्मान से सम्मानित किया गया। पुनः मारीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ द्वारा सत्य अहिंसा पर व्याख्यान के लिए महात्मा गांधी सम्मान से सम्मानित किया गया। उसी तरह रुस के मास्को में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में हमारे ईश्वर को जानो पुस्तक के लिए संत लिथुआनियन सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके इस उपलब्धि पर संत और बुद्धिजीवी वर्ग गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.