Pankhuri Srivastav
बिहार

कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव को लेकर प्रयासरत हैं Pankhuri Srivastav

  • ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस और श्रीदात्री क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड की पेशकश कथक नृत्य : कल, आज और कल

पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कति प्रकोष्ठ के सौजन्य से श्रीदात्री क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा “जागरूकता अभियान : कला एवं संस्कृति” के प्रथम सत्र का आयोजन किया गया।

जीकेसी के ‘जागरूकता अभियान कला एवं संस्कृति’ में मुख्य अतिथि के तौर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने शिरकत की।सत्र का संचालन सौरभ श्रीवास्तव, ग्लोबल महासचिव, डिजिटल एवं टेक्नोलॉजी प्रकोष्ठ, ने किया।

आज के सत्र का विषय “कथक : प्राचीन और समकालीन संदर्भ” था।प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि देश के विकास में कला और संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, और वर्तमान समय में कला और संस्कृति के क्षेत्र में असीम संभावनाएं उपलब्ध हैं। श्रीदात्री क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड संस्था की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। इस पहल के लिए Pankhuri Srivastav और उनकी संस्था को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Read Also: जन समस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) ने निकाला ‘Lok Nyaay March’

इस सत्र को सुश्री Pankhuri Srivastav ने संबोधित किया जो स्वयं एक प्रतिष्ठित युवा कथक नृत्यांगना हैं।साथ ही साथ कला संस्कृति प्रकोष्ठ, जीकेसी की राष्ट्रीय सचिव एवं श्रीदात्री क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापिका हैं। आज के सत्र में Pankhuri Srivastav ने कथक नृत्य की उत्पत्ति और विकास के विषयवस्तु पर प्रकाश डाला और वर्तमान संदर्भ में नृत्य विधा के आधुनिक स्वरूप की महत्ता को भी साझा किया।

Pankhuri Srivastav ने कहा कि उनकी संस्था श्रीदात्री क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड, कला और संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य को लेकर प्रयासरत हैं। भविष्य में इस जागरूकता अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और इस उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प करें।यह हमारी कामना है। आगामी सत्र की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी जो कला और संस्कृति के विभिन्न आयाम से संबंधित होगी।

Get latest updates on Corona

श्री देव कुमार लाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कला संस्कृति प्रकोष्ठ,जीकेसी) ने कहा कि भारतीय संस्कृति को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सब की ज़िम्मेदारी है। भविष्य में ऐसे शैक्षणिक सत्र के आयोजन से समाज को सुदृढ़ सांस्कृतिक आयाम मिलेगा। इस प्रारंभ के लिए शुभकानाएं एवं बधाई। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कला संस्कृति प्रकोष्ठ, जीकेसी सदैव योगदान के लिए तत्पर रहेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.