Pappu Yadav
बिहार

Pappu Yadav – जरूरतमंद अस्पतालों को फ्री मेडिकल ऑक्सीजन देगी जाप

पटना, संवाददाता।शहर के अस्पतालों में कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी से निजात दिलाने के लिए जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Pappu Yadav लगातार कार्यरत हैं। शनिवार को वे फतुआ में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विशेष तौर पर मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा की।

Also read: नेता और माफियाओं की मिलीभगत से ऑक्सीजन सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है: पप्पू यादव

Pappu Yadav ने प्लांट के मालिक और मैनेजर से बातचीत और ऑक्सीजन की सप्लाई को बनाए रखने के लिए तेजी से कार्य करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने फैक्ट्रियों के ऑक्सीजन सप्लाई को कम करने का भी आग्रह किया।

मीडिया से बात करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि पटना के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की लगातार कमी हो रही है। जिन अस्पतालों को ऑक्सीजन की जरूरत होगी उनको हम फ्री में ऑक्सीजन देंगे।

Latest updates on Corona

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यदि बिहार सरकार समय रहते सारे इंतजाम करती तो आज इतनी भयावह स्थिति नहीं होती। आज एक साल से ज्यादा इस बीमारी को हो गए लेकिन अभी तक मेडिकल इंफ्रास्टरचर का निर्माण नहीं हुआ हैं।अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। ऑक्सीजन के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू सहित कई लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.