Ranjeet Ranjan
बिहार

दो दिनों में पप्पू यादव को करिये रिहा, वरना करूंगी अनशन: Ranjeet Ranjan

पटना,संवाददाता। 32 साल पुराने मामले में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल भेजने के मामले में उनकी पत्नी व पूर्व सांसद Ranjeet Ranjan ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ जमकर हमला बोला और कहा कि अगर 2 दिनों में पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई, तो मैं मुख्यमंत्री जी आपको, आपके गुर्गे को, राजीव प्रताप रूडी और भाजपाई को सड़क पर खड़ा करूंगी।

Also Read: होम आइसोलेशन में गये एनएचएम संविदाकर्मी(Contract workers)

Ranjeet Ranjan ने कहा कि महामारी में राजनीति राजनीति खेलने का वक़्त नहीं है।इस वक्त हमसबों को एक दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए। आज पप्पू यादव के साथ लोग इसलिए नहीं खड़े हैं कि चुनाव होने वाला है। या कोई बड़ी पार्टी है। आज लोग इसलिए खड़े हैं कि महामारी चल रही है। दूसरी लहर चल रही है। लोगों की जानें जा रही हैं। सबलोग भयभीत हैं। मैं पूछना चाहती हूं पप्पू यादव का कौन सा अपराध था, जिसमें जेल भेजा गया। सुबह 9 बजे लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया। फिर बाद में 32 साल पुराने केस में उन्हें जेल भेजा गया। क्यों भेजा गया। किसलिए भेजा गया। कौन सा अपराध था और वे कौन लोग हैं जिनके इशारे पर ये कार्रवाई हुई है।

Ranjeet Ranjan ने कहा कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसके दबाव में आप वो सबकुछ कर रहे हैं, जो बिहार को गवारा नहीं। 89 में जिस कांड में पप्पू यादव पर केस हुआ। इस कांड का सूचक, आज तीनों लोगों का वीडियो चल रहा है कि केस फर्जी है। 32 साल बाद पुराना केस महामारी के वक्त याद आया क्यों? इसी में सब छुपा है।

Get latest updates on Corona

उन्होंने राजीव प्रताप रूडी से सांकेतिक रूप से पूछा कि वे पायलट थे, किसके आशीर्वाद से मंत्री बने, कैसे राजनीति में आये। उत्तराखंड फार्म हाउस, बिहार, दिल्ली से लेकर जितने भी स्टाफ हैं, उसकी सैलरी कहाँ से दे रहे हैं। कांस्टीट्यूशन क्लब के इंचार्ज जब बनाया गया, तब कितना घोटाला हुआ। स्किल इंडिया के मिनिस्टर थे और मोदी साहब ने क्यों हटाया। स्किल इंडिया में एम्बुलेंस ड्राइवर को ट्रेनिंग देनी थी, क्यों नहीं दी। ये सब आप बताएं। जिनके घर शीशे के हों, वो वैसे लोगों को पत्थर न मारे। ये कोई ड्रामा नहीं चल रहा है। कोई मजाक नहीं है कोरोना महामारी के दौर में अस्पताल से शमसान तक जाना। कमरे में बैठकर लॉबी लॉबी करने में बहुत मजा आता है। मॉडलिंग करने में सेटिंग करने में बहुत मजा आता है। रूडी साहब की राजनीति हैसियत राजनीतिक व्यक्ति से ज्यादा मॉडलिंग और सेटिंग करने की है। आज उसी के बल पर आज पप्पू यादव को जेल भेजने का काम किया।

Ranjeet Ranjan ने कहा कि पप्पू यादव पहले ही परिवार को, बच्चों को छोड़ कर पहले ही जान देने को तैयार थे। पप्पू जी जबतक जेल में हैं, खेल तो होगा। असप्तालों का निरीक्षण भी होगा। प्राइवेट माफियाओं से मिलकर ड्रग्स की कालाबाजारी, ऑक्सीजन, बेड, की कालाबाजारी जारी है। पैसा कमाने में रोक लग रही थी। आपकी ड्रग्स कम्पनियों के साथ मिली जुली खुंदक है। आपने छेड़ा है। हम भी चप्पा चप्पा छानेंगे।

Ranjeet Ranjan ने आगे कहा कि जहां 10 लाशें जल रही हैं, आप दो दिखाते हैं। यूपी, मध्यप्रदेश, दिल्ली हर जगह यही हाल है। जनता को उतना भी मत डरा दीजिये की लोग डरना भूल जाएं। सर पर मौत का कफ़न बांध चलने वाले व्यक्ति को जब डराने की कोशिश करते हैं तो डर खुद डर जाता है। ये सत्ताधारियों को समझना होगा।

Ranjeet Ranjan ने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि मोदी साहब सेंट्रल में चुप्पी साधे हैं। आपके ही क्रियाकलापों की प्रेरणा है, जो आपके लोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज पप्पू यादव को हैवी रिस्क पर है। इंफेक्शन के चांस है।गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन हुआ। मुझे सूचना मिली है कि उन्हें दरभंगा शिफ्ट किया जाएगा। बिहार के अस्पताल में तो ऑक्सीजन सिलिंडर नही है। ऐसे में अगर वे जेल के अंदर पॉजिटिव होकर आएंगे, तो कोई माफ नहीं करेंग़ा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.