Paras
बिहार

राष्ट्रीय चीफ बनते ही एक्शन में Paras, शाम तक कार्यकर्ताओं से भेंट संभावित,सभी सांसदभी रहेंगे

पटना/मोकामा, नवीन कुमार/आर्यन सिंह। तनाव भरे दौर से गुजर रहे लोजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए अभी का दौर सबसे कठिन है। वे दल के दो-फाड़ होने की स्थिति में निवर्तमान चिराग पासवान या नये घोषित चीफ Pashupati kumar Paras की जय बोलें,समझ नहीं पा रहें हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक आज शाम नये पार्टी चीफ Paras अपने पांच समर्थक सांसदों के साथ पटना आने वाले हैं।

Read Also: Vaccination certificate गोपनीय रखें,डेटा लीक होने का अंदेशा,केंद्र ने लोगों को अलर्ट किया

इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी मिलने की संभावना है।मीडिया की नजरें, तेजी से बदल रही लोजपा की घटनाक्रम पर लगी हुई है । ऊहापोह की स्थिति से रु-ब-रू होते समर्थक,कुछ बोलने से गुरेज़ करते नजर आए।

Get latest updates on Corona

इस बीच मोकामा से हमारे संवाददाता आर्यन सिंह ने खबर दी है कि यहां के लोजपा समर्थक सांसद चंदन सिंह के साथ डट कर खड़े हैं।विदित हो कि लोजपा सांसद चंदन सिंह का पैतृक निवास मोकामा स्थित संकरवार टोला में है।तेजी से बदते घटनाक्रमों पर लोजपा के सभी नेत-कार्यकर्ताओं की पैनी निगाह है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.