आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमा,,,,
बिहार

शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

पटना,संवाददाता। आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवी प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, राम गोविन्द सिंह की दी गई कुर्बानियों को याद किया गया और उन्हें शत्-शत् नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर में किया गया। राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह- सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री-सह-विधायक विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री- सह-विधान पार्षद अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री-सह-विधान पार्षद संजय कुमार झा, पूर्व मंत्री-सह- विधायक श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री-सह-विधायक जयंत राज, पूर्व मंत्री-सह-विधायक शीला कुमारी, विधायक ललित कुमार यादव, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर ज्योति के समक्ष माल्यार्पण किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। 

Read also- लालू जी ने अडवाणी जी का रथ रोका था, तेजस्वी ने भाजपा का रथ रोका

 पत्रकारों के पूछे गए सवाल- क्या उपराष्ट्रपति नहीं बनाए जाने के कारण आपने एनडीए छोड़ा? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी उपराष्ट्रपति बनने की बात बोगस है। हमारी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव में हमलोगों की पार्टी ने पूरी तरह से एनडीए उम्मीदवार को समर्थन दिया था। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव के बाद ही हमलोगों ने पार्टी की मीटिंग की। सुशील कुमार मोदी को उनकी पार्टी ने कुछ नहीं बनाया तो वे इस तरह की बात बोल रहे हैं। वे इतना मेरे खिलाफ बोलते रहे कि उनको जगह मिल जाए। उनलोगों के विषय में हमलोगों को कुछ भी नहीं कहना है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव के बाद हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे। हमारी पार्टी के लोग उनके उम्मीदवारों को जिताने में लगे थे और वो लोग हमारी पार्टी के उम्मीदवारों को हराने में लगे थे। हमारी पार्टी के लोगों की उनके साथ रहने की इच्छा नहीं थी। उनसे हमलोग अलग हो गए और हम फिर से इनके साथ आ गए हैं, मिलकर काम करेंगे। पूरी मजबूती के साथ हम विपक्ष के सभी लोग एकजुट होकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जो लोग पॉवर में हैं जितना प्रचार करना है, करते रहें। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.