पुनपुन लोहा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लगातार नौ महीने से परेशानी झेल रही फतुहा की पब्लिक अब तंग आ चुकी है। लगातार कोशिश करने, अधिकारियों ...
बिहार

पुनपुन लोहा पुल निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, मंत्री को ज्ञापन

फतुहा,अमरेद्र। पुनपुन लोहा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लगातार नौ महीने से परेशानी झेल रही फतुहा की पब्लिक अब तंग आ चुकी है। लगातार कोशिश करने, अधिकारियों और विभाग का लगाते रहने के बाद भी इसकी मरमती के लिए कहीं से पहल नहीं की गई है। अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। ऐसे में वहां के लोग अबइसे लेकर आंदोलन का मूड बना रहे हैं।

 इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के नेता नागेन्द्र कुमार साहनी ने फतुहा के समसपुर स्थित पुनपुन नदी पर बने ऐतिहासिक लोहा  पुल के पुनर्निर्माण को लेकर बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात कर सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा।  

Read also- एमएलसी चुनाव से पूर्व पंचायत वार्ड सदस्य संघ ने की वेतन व पेंशन की मांग

 नागेन्द्र कुमार साहनी ने मंत्री नितिन नवीन को ऐतिहासिक लोहा पुल के टूट जाने से लोगों को हों रही समस्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने का आग्रह किया। बदले में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भी विकासशील इंसान पार्टी के नेता नागेन्द्र कुमार साहनी को विश्वास एवं भरोसा दिलाया कि पुल निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Get Corona update here

  विदित हो कि पुनपुन नदी पर स्थित ऐतिहासिक लोहा पुल को क्षतिग्रस्त हुए नौ माह बीत गए हैं, लेकिन इस पुल के निर्माण कार्य के लिए अभी तक कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इस संबंध में पार्षद केशर प्रसाद ने आगामी 27 मार्च को सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने की घोषणा किया है और अगर फिर भी सरकार नहीं जागी तो 21 अप्रैल 2022 से अनिश्चितकालीन अनशन की बात भी कही है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.