प्रभात फेरी में लोगों ने लहराया तिरंगा । पाटलिपुत्र स्थित अटल पार्क में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा के लिए आमजनों का झंडे के प्रति उत्साह द...
बिहार

प्रभात फेरी में लोगों ने लहराया तिरंगा           

पटना, शंभुदेव झा। प्रभात फेरी में लोगों ने लहराया तिरंगा । पाटलिपुत्र स्थित अटल पार्क में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा के लिए आमजनों का झंडे के प्रति उत्साह देखते ही बनती थी। सभी नेताओं ने भी इसकी सराहना की। .छोटी से लेकर बड़ी ईकाई के रुप में युवा,वयस्क,छात्र,महिलाओं की सहभागिता प्रभात-फेरी में देखी गई। गौरतलब है कि यह आयोजन आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव पर किया गया था। इसमें आमजनों की बड़ी हिस्सेदारी देखी गई।

Read also- हर घर तिरंगा अभियान : लंदन में भी अपने अंदाज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील वर्मा ने आम जनों के बीच तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया व कहा कि 75वे स्वतंत्रता दिवस का सुखद अनुभव यह है कि हम सभी आज पुनः विश्व को यह संदेश देने में सफल रहे हैं कि भारत में जनतंत्र की नीव बुलंद है और तभी तो समाज के सभी का समर्पण तिरंगे के प्रति समवेत स्वर में है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

. सुनील वर्मा ने प्रभात-फेरी में शामिल नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में देश के उत्थान की बात कही।तिरंगा हाथों में लहराते हुए सरदार चरण जीत, सुशील कुमार, पिल्लई एवं प्रवीण कुमार ने समर्पित देश प्रेम पर बल दिया साथ ही तिरंगे की हिफाजत का संकल्प लिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.