पर्यावरण दिवस के एक दिन पूर्व यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बिहार शाखा और और यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया, पाटलिपुत्र ईकाई के संयुक्....
बिहार

यूथ हॉस्टल में हुआ पौधरोपन, लोगों से पेड़ लगाने की अपील

 पटना, संवाददाता । विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन पूर्व यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बिहार शाखा और पाटलिपुत्र ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में युवा आवास प्रांगण, पटना में वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत परिसर में ही कई पेड़-पौधे लगाए गए।

 यूथ हॉस्टल में मुख्य अतिथि उद्योग विभाग, बिहार सरकार के विशेष सचिव दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम भी उनको जीवन दे, उन्हें संरक्षित रखें।

 वहां उपस्थित पर्यावरण लेडी डा. नम्रता आनंद ने कहा कि कोरोना ने आक्सीजन के व्यवहारिक जरूरतों से हमें रूबरू कराया। अब हमें सचेत हो जाना चाहिए और पौधरोपऩ को प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए ताकि कृत्रिम ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं पड़े।   

Read also – के बी सहाय महान स्वतंत्रता सेनानी और लोकप्रिय राजनेता थेः राजीव रंजन

 यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर, ने संयुक्त रूप से अपने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल ने हमें सचेत किया है कि जीवन के लिए ऑक्सीजन कितना जरूरी है। इसकी कमी और महत्व सबों को समझ में आ गया है। इस की आपूर्ति का एक माध्यम वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन में पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, बिहार ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष डा. ध्रुव कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश महान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को प्राथमिकता दें और इसे गंभीरता से लें।इस मौके पर युवा आवास, पटना प्रभारी प्रबंधक परमवीर सिंह,  नंद किशोर, मनीष कुमार ,रामधनी, सुनील कुमार, यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन, पाटलिपुत्र ईकाई के आरसी  मल्होत्रा, पूजा कुमारी, नीलकमल, अशोक नागवंशी, पप्पू खान आदि शामिल थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.