जीकेसी स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर ग्रो ग्रीन अभियान के तहत बताई गई किचन वेस्ट से जैविक खाद बनाने की विधि। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (ज...
Breaking News बिहार

जीकेसी स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन हुआ पौधरोपण

जीकेसी स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर ग्रो ग्रीन अभियान के तहत बताई गई किचन वेस्ट से जैविक खाद बनाने की विधि।पटना,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने अपने स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह के तहत आज दूसरे दिन अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रो ग्रीन अभियान के तहत किचन वेस्ट से जैविक खाद बनाने की विधि को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और साथ में पौधरोपण भी किया।

गौरतलब है कि जीकेसी का पहला स्थापना दिवस एक समारोह के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है। अलग अलग राज्यों में और अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह समारोह 7 फरवरी तक चलेगा। इसी के तहत  आज दूसरे दिन पौधारोपण और जैविक खाद निर्माण प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपन के तहत विभिन्न अपार्टमेंट्स में इन हाउस प्लांट लगाने की योजना की आज शुरुआत की गई।

  जीकेसी की प्रबंध न्यासी और गो ग्रीन प्रोजेक्ट की एम्बेस्ड़र रागिनी रंजन बताती हैं कि गो ग्रीन अभियान का मकसद ही शहरी घरों के किचेन तक हरियाली पहुंचाना है। वो कहती हैं कि इस दिशा में जल्द ही व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाना है। पौधारोपण के माध्यम से समाज को गो ग्रीन अभियान तक धरती को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया।

  जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का ध्यान रखना हमारा परम दायित्व बनता है। सभी को अपने स्तर पर पर्यावरण बचाने पर योगदान देना चाहिए। आसपास लगे पेड़ों को जीवित रखें,उनकी देखभाल करें। जहां जरूरी हो वहां पौधे लगाएं। पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है, इसे हमें समझना होगा।

Read also- Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण पेश कर रही हैं बजट

    जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष, गो ग्रीन की राष्ट्रीय सह प्रभारी और पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार डा. नम्रता आनंद ने मौके पर कहा कि पेड़ लगाएं- पेड़ बचाए, जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे। पर्यावरण लेडी डा.नम्रता आनंद ने कहा कि यह सिर्फ कहने और सुनने की बात नहीं होनी चाहिए। हम सबको आदत बनानी चाहिए कि मौका मिलते ही पेड़ लगाएं। अगर ये आदत हमसब की बन जाती है तो हमारा पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रहेगा।

Get Corona update here

इस अवसर पर निष्का रंजन,दीपक कुमार अभिषेक प्रेम कुमार, अनुराग समरूप, राजेश सिन्हा संजू, दिवाकर कुमार वर्मा, बलराम  विनीत श्रीवास्तव, पीयुष श्रीवास्तव, शुभम कुमार, प्रसून श्रीवास्तव समेत कई अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार साझा किये।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.