कार्टूनिस्ट अमरेंद्र
बिहार

पीएम मोदी जन्मदिन पखवाड़ा : कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र हुए सम्मानित

फतुहा, संवाददाता। फतुहा स्थित नवोदय पब्लिक स्कूल प्रांगण में पीएम नरेंद्र मोदी जन्मदिन पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत कलाकार-कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी शोभा पटेल कर रही थी। मौके पर शोभा पटेल ने कहा कि पीएम मोदी भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले और विश्व में भारत की पहचान बनाने वाले सशक्त प्रधानमंत्री हैं। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।  इस मौके पर कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र ने कहा कि घर में सम्मानित होना बहुत बड़ी बात होती है। मैं सभी प्रशंसकों, मित्र-परिवार के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।

अमरेंद्र का कार्टून अमरेंद्र का कार्टून

इसे भी पढ़ें – स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित करने और भारत रत्न देने की मांग

 मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता कृष्णा प्रसाद यादव ने कहा कि पीएम मोदी देश को ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र भी फतुहा का नाम रौशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी डा. लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा कर्मठ प्रधानमंत्री मिला है। इस अवसर पर सम्मानित कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र को बधाई देता हूं। ये नित्य नई नई ऊंचाइयों को छूते रहें। नवोदय पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अरूण पटेल ने भी कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र को सम्मानित किया और कहा कि यह गर्व की बात है कि फतुहा में एकमात्र कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र हैं। जो मजेदार कार्टून-चित्र बनाकर हंसते-हंसाते व्यंग्य प्रदर्शित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र राणा पासवान ने कहा कि कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र युवाओं में आदर्श हैं। ये फतुहा के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर विकास कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र के कार्टून व्यंग्य चित्र रोचक होता है। जो एक साथ कई बातें कह जाता है।

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM

गौर तलब है कि भाजपा पीएम मोदी जन्मदिन पखवाड़ा पूरे देश में मनाया जारहा है। इसी के तहत फतुहा में कार्टूनिस्ट अमरेंद्र को सम्मानित किया गया है। कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र को सम्मानित होने पर विधानसभा प्रत्याशी ई. सत्येन्द्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद केशर प्रसाद, लोजपा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, जदयू प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, फतुहा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार,  महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम केशरी, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, मनोज मानस (कपड़ा वाले) श्याम सुंदर केशरी (पत्रकार) बिनोद कुमार सिंह (पत्रकार), नवीन कुमार (पत्रकार), मंटु जायसवाल (लोजपा), द्रोणा प्रभात, सोनू कुमार (कलाकार), गुड्डू कुमार, पंकज कुमार, टीम सोशल सर्विस फतुहा के अनिल राज, राजन पासवान, संतोष साहू, सुमित पासवान, पंकज तिवारी सहित अन्य ने बधाई दिया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.