साहित्यिक तथा सामाजिक संस्था थॉट्स एन इंक तथा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संयुक्त तत्वावधान में काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी ....
Breaking News बिहार

थॉट्स एन इंक तथा जीकेसी के संयुक्त तत्वावधान में काव्य प्रतियोगिता का आयोजन

पटना, संवाददाता। साहित्यिक तथा सामाजिक संस्था थॉट्स एन इंक तथा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संयुक्त तत्वावधान में काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के बुद्धिजीवियों, साहित्यप्रेमी युवाओं तथा कायस्थवंशी चिंतकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 इस कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के वरिस्ठ नेता एवं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्याम जी सहाय उपस्थित रहे, वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि मनीष वर्मा जो कि एक प्रसिद्द लेखक हैं एवं कवियत्री तथा चिंतक श्वेता गजल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Read also- राजीवनगर मामले में जिला प्रशासन ने सरकार के आदेश का पालन किया :  मनोज मनु

प्रदेश के सीमान्त क्षेत्रों से पधारे साहित्यानुरागी युवाओं ने “अनेकता में एकता” नामक विषय पर स्वरचित कविताओं का पाठ किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि एवं लेखक समीर परिमल, श्वेता सुरभि एवं अविनाश सिन्हा मौजूद रहे।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 कार्यक्रम के संयोजक रहे थॉट्स न इंक के संस्थापक अभिषेक शंकर एवं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के युवा अध्यक्ष पियूष श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। सुश्री अदिति सिन्हा एवं सुश्री रश्मि सिन्हा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.