काव्यगोष्ठी सह श्रधांजलि समारोह। संवाददाता। 'जीना चाहता हूँ मरने के बाद' संस्था द्वारा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राशदादा राश की पत्नी 'मी...
बिहार

काव्यगोष्ठी सह श्रधांजलि समारोह का हुआ आयोजन

काव्यगोष्ठी सह श्रधांजलि समारोह पटना संवाददाता। ‘जीना चाहता हूँ मरने के बाद’ संस्था द्वारा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राशदादा राश की पत्नी ‘मीरा माँ’ की मृत्यु की एक वर्ष पूरे होने पर ‘वेदांत’ जक्कनपुर, पटना में एक श्रधांजलि सभा सह काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार  कर रहे थे।

Read also –कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेगी जन अधिकार पार्टी : पप्पू यादव

 अपने उद्घाटन सम्बोधन में राशदादा ने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। संस्था के सचिव (पर्यावरण एवं जनसंपर्क) एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार “प्राश” ने कहा कि जीना महापरिवार के प्रत्येक सदस्यों द्वारा अगर एक व्यक्ति के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो जीवन सफल हो जाएगा और इस संस्था का उद्देश्य भी पूरा हो जाएगा।

मंच संचालन संस्था के बिहार अध्यक्ष नसीम अहमद ने किया। इन लोगों के अलावा कल के इस श्रधांजलि सभा सह काव्यगोष्ठी में सुनील श्रीमाली,  विभारानी श्रीवास्तव, पूनम सिन्हा श्रेयसी, राजकांता राज, संगीता सहाय, पूजा सहाय, कुमार संभव, निशा परासर, विधि सिन्हा, नवीन कुमार, सुनील कुमार, किशन कुमार इत्यादि ने शिरकत की और अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया। अंत में कुमार संभव, निशा परासर एवं किशन कुमार की संगीतमय प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। धन्यवाद ज्ञापन पूजा सहाय ने किया

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.