प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा 10 जुलाई को आत्मनिर्भर किसान अभियान कार्यक्रम का ....
बिहार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुरु करेगा आत्मनिर्भर किसान अभियान

पटना, अनमोल कुमार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा 10 जुलाई को आत्मनिर्भर किसान अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप द्वारा इस राज्यस्तरीय समारोह का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए ब्रह्मा कुमारीज के ग्राम विकास प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी सरला दीदी ने इस प्रभाग की सेवाओं का विस्तार से वर्णन किया।  

उन्होंने कहा कि यह प्रभात ग्रामीण अंचलों में शाश्वत योगिक खेती, शिक्षा-स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता का प्रसार कर भारत को भारत के संपूर्ण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। किसान आदिवासी ग्रामीण महिला युवा सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक उत्थान के लिए कार्यरत है। सहकारिता के साथ गांव की समृद्धि के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, पशु चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य शिविर जैसी विशेष सेवाएं दे रहा है।

Read also- पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ड्रीम नेशन ने किया प्लांटेशन कार्यक्रम

 इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव से किसानों को मुक्ति दिलाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। आत्मनिर्भरता के लिए उन्हें जागरूक करना, जैविक खेती के साथ शाश्वत योगिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को जागरुक करना, ग्रामीणों में नैतिक मूल्यों द्वारा संस्कृत संस्कार विकसित करना, व्यसन मुक्त जीवन बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देशय है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  वहीं ब्रह्माकुमार बद्री विशाल भाई, कृषि विभाग के सहायक निदेशक, उत्तर प्रदेश से इस कार्यक्रम के लिए आए हैं, उन्होंने इस कार्यक्रम से होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम से किसान आध्यात्मिकता को अपनाकर अंधश्रद्धा, कुरीतियों, कुप्रथा आदि से मुक्त होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से उनके अंदर कर्तव्य निष्ठा की भावना आती है। पटना सब जन सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्मा कुमारी संगीता बहन ने संस्था का संक्षिप्त परिचय दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.