CM
बिहार

CM के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6वें राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर दिया गया प्रस्तुतीकरण

पटना, संवाददाता। CM नीतीश कुमार के समक्ष एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 6वें राज्य वित्त आयोग की विभिन्न अनुशंसाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने 6वें राज्य वित्त आयोग की विभिन्न अनुशंसाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Read Also: जमीन खरीद विवाद को Shri Ram Janmabhoomi तीर्थ क्षेत्र ने बताया राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित भ्रामक प्रचार

बैठक में CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे,जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी,पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी,अपर मुख्य सचिव पंचायती राज अमृत लाल मीणा, प्रधान सचिव वित्त एस सिद्धार्थ, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग आनंद किशोर जुड़े हुए थे।

Get latest updates on Corona

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.