आनंद कुमार झा सम्मान समारोह
बिहार

प्रधानाध्यापक आनंद कुमार झा सेवा निवृत्त होने पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

पटना।, संवाददाता। मध्य विद्यालय कुरथौल के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार झा सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवकाश ग्रहम कर रहे शिक्षक आनंद कुमार झा को फूल -माला और अंगवस्त्र और प्रसस्तीपत्र सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल शिक्षकों ने उनकी प्रशंसा करते हुए उनके व्यक्तित्व और स्कूल मं उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला। दूसरी तरफ अवकाश ग्रहण करते हुए मंच से आनंद कुमार झा अपने स्कूली अनुभव को साझा करते पुए भावुक हो गए।

इसे भी पढ़ें-बिहार में पहली बार आयोजित होगा बिगेस्ट डांस टैलेंट हंट ‘I Am Dance’
इस कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, फुलवारी शरीफ अखिलेश कुमार सिंह, बीआरपी सुधीर कुमार वर्मा, मनोज वर्मा, सीआरसीसी ब्रजेश कुमार, पूर्व समन्वयक दिलीप कुमार एवं डॉ नम्रता आनंद, प्रधानाध्यापकों, अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघके महामंत्री भोला पासवान जिला सचिव श्रीकांत मोवार, असीम मिश्रा, कई शिक्षक और शिक्षिकाए ,प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

watch it also-(31) Hartalika Teej 2021: हरितालिका तीज के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम ! Hartalika Teej Ke Niyam – YouTube
इस अवसर पर कुरथौल ग्राम के वरिष्ठ नागरिक मिथिलेश कुमार सिंह, चुन्नू सिंह, रंजीत ठाकुर, पिंटू कुमार, शिखा स्वरूप, नेहा प्रवीण, आगा खान फाउंडेशन, अनिता कुमारी, शर्मिला कुमारी, मिनी कुमारी,रेनू कुमारी, सविता कुमारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन रेखा सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने किया।