चित्रगुप्त पूजा पंडालों में पहुंकरआशीर्वाद लिया राजीव रंजन प्रसाद ने। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, (जीकेसी) के अध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय सच...
बिहार

चित्रगुप्त पूजा पंडालों में पहुंचे राजीव रंजन, जीकेसी के लिए मांगा आशीर्वाद

चित्रगुप्त पूजा पंडालों में पहुंकर आशीर्वाद लिया राजीव रंजन प्रसाद ने। पटना,रंजना कुमारी।  ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, (जीकेसी) के अध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। साथ ही चित्रांश आयोजकों से मिल कर उन्हें शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर श्री प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त के बारह पुत्रों की संतानों की एकजूटता, मानव कल्याण एवं राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य पूर्ति हेतु संगठित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने अशोक नगर, कंकड़बाग पीपुल्स कोओपरेटिव कम्युनिटी हॉल, हनुमाननगर, दरियापुर, मोगलपुरा, पटना सिटी, रानी घाट, महेन्द्रू, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी, चित्रगुप्त समाज, अनीसाबाद, वाल्मी, खगौल, मिथिला कॉलोनी, नासरीगंज, केशरी नगर, इंद्रपुरी, अशियाना नगर, विद्युत् बोर्ड कॉलोनी, एजी कॉलोनी, बैंकमेंस कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर, बेउर, गोला रोड, इंदिरा नगर, लोहानीपुर, कदमकुआं, सैदपुर आदि पूजा पंडालों का भ्रमण किया।

Read also- छठ पर्व की तैयारी का विधायक डॉ रामानन्द यादव ने किया निरीक्षण

  बिहार प्रदेश ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की अध्यक्ष डॉ. नम्रता आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक, प्रेम कुमार,  अनिल दास, अनुराग समरूप, कुमार आर्यन, राजेश सिन्हा संजू, संगठन मंत्री बलराम, दिलीप कुमार सिन्हा,हरेंद्र कुमार सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, धनंजय सिन्हा आदि भी साथ थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.