ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ( जकेसी ) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने वर्ष 2023 का जीकेसी टेबल कैलेंडर का लोकार्पण करते हुए कहा कि जीक...
बिहार

राजीव रंजन ने जारी किया वर्ष 2023 का जीकेसी टेबल कैलेंडर

पटना,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ( जकेसी ) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने वर्ष 2023 का जीकेसी टेबल कैलेंडर का लोकार्पण करते हुए कहा कि जीकेसी अपने संगठन एवं परिवार के सात मूल आधार पर तेजी से काम कर रहा है। हमारी मूल आधार है सेवा, सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय, सकारात्मकता और संवेदनशीलता।

 रविवार की देर रात्रि में पटना के कर्णपुरा बैरिया स्थित बिहार प्रदेश संगठन मंत्री बलराम श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित “मिलन समारोह” में वर्ष 2023 के लिए टेबल कैलेंडर का लोकार्पण हुआ है।

 इस आकर्षक कैलेंडर में जनवरी से दिसम्बर महीने के लिए पर्यावरण पर आधारित अलग अलग थीम बनाया गया है।

 बिहार प्रदेश संगठन मंत्री बलराम श्रीवास्तव ने इस टेबल कैलेंडर को तैयार कर जीकेसी को समर्पित किया है। इसके लिए उपस्थित जीकेसीयन ने बलराम श्रीवास्तव को धन्यवाद कहा। मौके पर बलराम श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी जीकेसीयन अपनी संस्था के प्रति समर्पित हैं और तन, मन धन से जुड़े हैं।

Read also-सेनेटरी पैड इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए नुक्कड़ सभा

मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि वर्ष 2023 का टेबल कैलेंडर को दूर दराज के गांव से शहर के दफ्तरों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=81SEehkWk00&t=25s

इस मिलन समारोह में नीलेश रंजन, प्रदेश संजय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार संजू,  सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, रविशंकर प्रसाद सिन्हा, अनिल कुमार दास, पीयूष श्रीवास्तव के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.