राजेन्द्र बाल उद्यान में लगेगी राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर 3 दिसम्ब...
बिहार

औरंगाबाद के राजेन्द्र बाल उद्यान में स्थापित होगी राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा

राजेन्द्र बाल उद्यान में लगेगी राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा। पटना/औरंगाबाद,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर 3 दिसम्बर को औरंगाबाद जिला में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के राजेन्द्र बाल उद्यान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से  प्रातः एक सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 उक्त अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय प्रवक्ता-सह-जिलाध्यक्ष कमल किशोर, महासभा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार संतोष के प्रस्ताव पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय कुमार गुप्ता ने राजेन्द्र बाल उद्यान में शीघ्र ही देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

  कार्यक्रम में कमल किशोर, अजय कुमार संतोष एवं उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि राजेन्द्र बाबू अपनी सच्चाई, सादगी तथा ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध थे और आजादी की लड़ाई में उनके बहुमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू ने अपने जीवन में सरल व निस्वार्थ सेवा का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत किया।

 नगर पार्षद धर्मेंद्र शर्मा, नगर पार्षद प्रतिनिधि धीरज अजनबी, अधिवक्ता सरोज रंजन सिंहा ने कहा कि राजेन्द्र बाबू की असाधारण प्रतिभा, स्वाभाव का अनोखा माधुर्य तथा चरित्र की विशालता ने उन्हें अन्य सभी नेताओं से अधिक व्यापक और लोकप्रिय बना दिया।

Read also- सोनपुर मंडल में साहित्यकारों ने यशपाल की जयंती मनाई गई

 उक्त अवसर पर अजय वर्मा, महेन्द्र प्रसाद, मिथिलेश नंदनी शरण, प्रियदर्शी किशोर, सूर्यकांत, राजू रंजन सिंहा, दीपक बलजोरी, प्रेम कुमार, आलोक कुमार, अमित कुमार, नगर पार्षद युसूफ आजाद अंसारी, रणविजय कुमार, विनोद सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.