Matsyajivi
बिहार

मत्स्यजीवी (Matsyajivi) सहयोग समितियों को राहत, अब राजस्व वसूली और जलकर बंदोबस्ती 3 महीने बाद

पटना, संवाददाता। कोविड-19 के कारण अगले तीन महीने तक प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी (Matsyajivi) सहयोग समितियों के साथ बन्दोबस्त जलकरों की बन्दोबस्ती एवं राजस्व वसूली को बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर आज पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Also Read: बिहार में रेमडेसिविर दवाई के वितरण में गड़बड़ी का खुलासा किया Pappu Yadav ने

इस बाबत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार के मंत्री श्री मुकेश सहनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी (Matsyajivi) सहयोग समितियों के साथ बन्दोबस्त जलकरों की बन्दोबस्ती एवं राजस्व वसूली कोविड-19 के कारण तीन माह के लिए विस्तारित कर दिया गया है। इससे मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्यों द्वारा जलकरो में समान्य रूप से मत्स्यपालन एवं शिकारमही बाधित रहने के कारण अधिनियमानुसार बंदोबस्त जलकरों का राजस्व जमा करने में व्यवहारिक कठिनाई नहीं होगी।

Get latest updates on Corona

उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी (Matsyajivi) सहयोग समितियों को अगले तीन माह अर्थत वर्ष 2021-22 का प्रथम किस्त राशि 25 सितम्बर 2021 तक का अतिरिक्त समय सीमा देते हुए राजस्व वसूली की जा सकेगी। सुविध केवल निबंधित प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों जिनके साथ मत्स्य जलकर बंदोबस्त है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.