राजधानी पटना के कुरथौल स्थित दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में धूमधाम के साथ गणतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दीदीजी फांउडेशन की संस्थाप ...
बिहार

दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में मनाया गया गणतंत्रता दिवस और वसंतोत्सव

पटना, संवाददाता। राजधानी पटना के कुरथौल स्थित दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में धूमधाम के साथ गणतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दीदीजी फांउडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

गणतंत्रता दिवस के मौके पर पर्यावरण लेडी डा. नम्रता आनंद ने कहा कि वर्ष 1950 से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान लागू हुआ था। इसलिए हम इस दिन को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के लंबें संघर्ष के बाद हम 26 जनवरी 1950 को स्व-शासित हुए। हमारे देश के वीर जवानो को हमें सदैव याद रखना चाहिए, क्योंकि आज उन्हीं के ही संघर्ष और परिश्रम से हम आजादी की जिंदगी जी पा रहें हैं।

इसे भी पढें-2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी: पप्पू यादव

इसके साथ ही संस्कारशाला में सरस्वती पूजा भी धूमधाम के साथ आयोजित की गयी।संस्कारशाला के बच्चों ने खूब धुमधाम से माता सरस्वती की पूजा अराधना की। मौके पर संस्थापिका नम्रता आनंद ने बच्चों को सरस्वती पूजा के धार्मिक महत्व को विस्तार से बताया साथ ही वसंत पंचमी और उसके ऋतु परिवर्तण के महत्व को समझाया।

 इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

 इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, चुन्नू सिंह, जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव  डॉक्टर एलबी सिंह, रंजीत ठाकुर, करण रूद्र, प्रवीण कुमार बादल, प्राची, रश्मि, रिया, रागनी, आशी, सपना, प्रियंका, स्वाति, दीपक, खुशी, रितिका राजा, अंजली, राज,  प्रीति, अंजना, पवन, समेत कई लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.