सभी ने लिया संकल्प-गंगा घाटों को स्वच्छ बनाना है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण र...
बिहार

गंगा घाटों को स्वच्छ बनाना है संकल्प, सभी के प्रयासों से होगा संभव : अश्विनी चौबे

पटना/बक्सर, संवाददाता। सभी ने लिया संकल्प-गंगा घाटों को स्वच्छ बनाना है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रामरेखा गंगा घाट बक्सर में भारतीय नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर बक्सरवासियों, स्कूली बच्चों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गंगा तटों की सफाई की।

निर्मल जल, अविरल धारा, स्वच्छ किनारा, संकल्प हमारा । का सभी को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम द्वारा किया गया था। 

Read also- पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने, अधिकारियों को दिए निर्देश

 केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नदियों की स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर दिख रहा है। ” सबका साथ- सबका प्रयास ” इस मूलमंत्र से नदियों की सफाई अभियान को जन आंदोलन में तब्दील करना है। यमुना, झेलम सहित 13 नदियों के संरक्षण का भी संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है। बिहार  के बक्सर सहित पटना, सुल्तानगंज, सहित अन्य नदियों के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी से ‘ गंगा घाटों को स्वच्छ बनाना है ‘ लेने का आग्रह किया।

Get Corona update here

 इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रामरेखा घाट पर आए श्रद्धालुओं के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी से अपील की कि नियमित रूप से स्वच्छता पर बल दे।  स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करें। गंगा में गंदगी ना फैलाएं, गंगा नदी भारत की जीवन रेखा है। इसकी शुद्धता एवं पवित्रता का ख्याल रखें। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में पंचवटी पौधारोपण किया। पीपल, बेल, वट, आंवला व अशोक ये पांचों वृक्ष पंचवटी कहलाते हैं। पौधा लगाने व इसके संरक्षण पर उन्होंने बल दिया। श्रद्धालुओं के साथ गंगा में डुबकी भी लगाई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.