फतुहा में राजद का पुतला दहन
बिहार

तेजस्वी यादव का आह्वान पर फतुहा में भी बढ़ती महंगाई को लेकर राजद ने पुतला फूंका


फतुहाा, संवाददाता। बढ़ती महंगाई के विरोध में राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाह्न पर राष्ट्रीय जनता दल फतुहा के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों, पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और सरसों तेल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ गैस सिलेंडर केे साथ प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ कल्याणनाथ मंदिर सेे चौराहा तक जुलूस निकाला और चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।बढ़ती महंगाई के खिलाफ के खिलाफ इस प्रदर्शन में भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता जुटे थे।

इसे भी पढ़ें- फतुहा में कामरेड सुरेंद्र सिंह को मौन रख कर दी गई श्रद्धांजलि

मौके पर राजद नगर अध्यक्ष दयानन्द प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की जनता बेहाल है। वहीं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार आम आदमी से टैक्स पर टैक्स ले रही है। भारत में जहां पेट्रोल डीजल 100 ₹ को पार कर गया, वही नेपाल जैसे देश में 65₹ है, जबकी नेपाल में पेट्रोलियम भारत से ही जाता है। केन्द्र की नरेंद्र मोदी की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। और प्रधानमंत्री, संचार मंत्री का इस्तीफ़ा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह केन्द्र सरकार का दिवालियापन है। राज्य की नीतीश सरकार सबसे ज्यादा अधिभार जनता पर लाद रही है। राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, आईएस का एफआई आर दर्ज नहीं होता है।

https://www.youtube.com/watch?v=dyT4VN6ba7o

मौके पर नगर अध्यक्ष दयानन्द प्रसाद सिंह, बिनोद कुमार प्रखंड अध्यक्ष, शिवपूजन प्रशांत, शिवेन्द्र कुमार तांती, भोला सिंह, रामप्रसाद यादव, मनोज यदुवंशी, दिलीप कुमार, दीना यादव, संजय यादव गनौरी यादव, छात्र नेता निशांत कुमार, मनोज यादव, अपलेन्दु कुमार, मोहम्मद खुददूष सहित सैैकड़ो लोग शामिल हुए।