RJD
बिहार

महंगाई के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री का पुतला फूंका


बाढ़. बाढ़ में बढ़ती महंगाई के खिलाफ RJD नेताओं ने प्रदर्शन किया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर RJD जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। RJD कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे। अनुमंडल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का पुतला जलाया।

Read Also: Janta ke Darbar Me Mukhya Mantri : नीतीश कुमार ने 106 आवेदकों के मामलों की सुनवाई

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव मगध प्रमंडल और पटना जिला प्रभारी मदन शर्मा, प्रदेश सचिव सह पटना जिला प्रभारी मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, प्रवक्ता मिथिलेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पासवान युवा राजद सोशल मीडिया प्रमुख भाई प्रकाश उर्फ मुन्ना पर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार हमेशा जनता से वादाखिलाफी कर रहे हैं। सरकार जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं करती है तब तक हमारी पार्टी आंदोलन करते रहेगी। आवश्यकता पड़ी तो हम जेल भी भरेंगे महंगाई आम जनता को कमर तोड़ कर रख दी है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.