मानवता की सेवा करते हुए एक बार फिर से सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या ने सात जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन कराया है। रोटरी चाणक...
Breaking News बिहार

रोटरी चाणक्या ने सात लोगों का मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन कराया : अर्चना जैन

पटना, संवाददाता। मानवता की सेवा करते हुए एक बार फिर से सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या ने सात जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन कराया है। रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन ने बताया कि रोटरी चाणक्या समय-समय पर नेत्र जांच शिविर लगाता रहा है। इसी क्रम में रोटेरियन डा. सुधांशु बंका के पाटिलपुत्रा स्थित क्लिीनीक में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जहां डॉ सुधांशु बंका ने कई मरीजों कीआंखों की जांच की और 07 मरीजों के मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन किया।

 उन्होंने कहा कि रोटरी चाणक्या के सारे सदस्य लगातार जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस मरीज को चश्मे की जरूरत है या दवाइयों की जरूरत है, उन्हें निशुल्क उपलब्ध कराई गई परीक्षण के बाद उन्हें चश्मा दिया गया।

   अर्वना जैन ने कहा कि रोटरी चाणक्या के सौजन्य से वर्ष भर विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। इनमें नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े व बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता देना प्रमुख हैं।

  रोटरी चाणक्या के सचिव अभिषेक अपूर्व ने कहा,मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों के अंदर मानवता भरी है। जिस कारण वे सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। Read also –जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्य तिथि पर न्याय-मंच ने संगोष्ठी आयोजित कर याद किया

मौके पर रोटेरियन नम्रता आनंद ने कहा, रोटरी चाणक्या निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर है। इसके सभी सदस्य अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार की सेवा करते हैं। रोटरी चाणक्य के सौजन्य से समय-समय पर जरूरतमंदों, वृद्धों, अनाथालयों के अनाथ बच्चों,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों, कैंसर पीड़ितों और दिव्यांगों की सेवा की जाती रही है।

Get Corona update here

   कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित दलानिया, अंजनी बंका, राखी शर्मा, संदीप चौधरी, सचिव अभिषेक अपूर्व, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, दीपक सराफ, वर्षा झुनझुनवाला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.