रोटरी चाणक्या
बिहार

रोटरी चाणक्या ने चलाया ग्रामीण बच्चों के लिए स्वासथ्य जागरूकता अभियान

पटना, संवाददाता। पटना से सटे कुरथौल के फुलझड़ी गार्डन स्थित दीदी जी संस्कारशाला में रोटरी चाणक्या की ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।‌ रोटरी चाणक्या द्वारा संस्कारशाला कैंपस में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुरथौल, मध्य विद्यालय सिपारा, परसा बाजार, दरियापुर,यादव चक एवं कई अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 100 बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

रोटरी चाणक्या ने नारी गुंजन के प्रोजेक्ट को लिया गोद
इस कार्यक्रम में रोटेरियन डॉ.नम्रता आनंद द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी बातें बताई गई। कोरोनावायरस से कैसे हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, इस संबंध में भी चर्च को गई। साथ ही योगा और प्राणायाम द्वारा कैसे हम लोग अपने जीवन को संयमित रखकर अपने बहुमूल्य जीवन को बचा सकते हैं, यह भी बताया गया।

धौंस दिखाने वाला आपका Boss कहीं बीमार तो नहीं
जागरूकता संबंधी बातों के बाद रोटेरियन समाजसेवी, शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद एवं समाजसेवी चुन्नू सिंह, कुरथौल के पूर्व मुखिया हंस कुमार हंस द्वारा बच्चों के बीच मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया गया।

रोटरी चाणकया

मौक़े पर डा.नम्रता ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर रोटरी एक नई थीम पर काम कर रही है। उन्होंने इस थीम को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अगर हम अपने खाने पीने में प्रतिदिन एक चम्मच तेल, एक चम्मच चीनी, और एक चम्मच नमक की मात्रा कम कर दें तो हम सब पूर्णता स्वस्थ रह सकते हैं और कोई भी बीमारी हमें परेशान नहीं कर सकेगी।
कार्यक्रम की संयोजिका रोटेरियन सोनल जैन के प्रयास से आज का यह कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दी और वादा किया कि आने वाले टाइम में भी हम सब आप सभी बच्चों के लिए और भी काम करेंगे।

Get latest updates on Corona
रोटरी चाणक्या के अध्यक्ष आशीष बंका एवं रोटरी चाणक्या के सचिव संदीप चौधरी के कुशल कार्यकाल में रोटरी चाणक्या ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें आज का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान इसी की एक कड़ी है।