रोटरी चाणक्या पटना द्वारा प्रेसिडेंट अर्चना जैन के नेतृत्व में एक जागरूकता कार रैली का आयोजन किया गया। यह कार्य रैली पटना से राजगीर तक के...
बिहार

रोटरी चाणक्या ने पटना से राजगीर तक निकाली जागरूकता कार रैली

पटना, संवाददाता। रोटरी चाणक्या पटना द्वारा प्रेसिडेंट अर्चना जैन के नेतृत्व में एक जागरूकता कार रैली का आयोजन किया गया।  यह कार्य रैली पटना से राजगीर तक के लिए निकाली गई। इस कार रैली में प्रेसिडेंट अर्चना जैन एकमात्र महिला कार चालक थी। इसकी शुरुआत 8 बजे सुबह इंडियन ओवरसीज बैंक के डायरेक्टर सुरेश रुंगटा द्वारा की गई।

 इस अवसर पर सब ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 30 कार पटना से चली और रास्ते में  नवादा, नालंदा,बिहार शरीफ, नवादा से जुड़ते हुए राजगीर पहुंचते-पहुंचते यह 60 कारों की रोटरी जागरूकता रैली बन गई।150 रोटेरियन ने इस जागरूकता रैली में भाग लिया। यह कार रैली राजगीर स्थित विरायतन पहुंची। विरायतन के आई हॉस्पिटल के लिए रोटरी चाणक्या की तरफ से 100 कंबल दिया गया। साथ ही विरायतन प्रांगण में 50 फलदार और छायादार  पेड़ लगाए गए। जागरूकता कार रैली

 विरायतन प्रांगण में श्री चंदना माता जी का सभी रोटेरियन को आशीर्वचन मिला। इस कार्यक्रम के संचालक रोटेरियन डॉ. अशोक, संजय वैद्य, रोशन भंडारिया, उषा टेकरीवाल, विकास कंदोई, राहुल कड़ीवाल, दीपक टेकरी वाल थे।

Read also- एमएसपी की गारंटी सहित कई मांगों के साथ जाप ने किया चक्का जाम

 इस अवसर पर ईशान जैन विनोद तोदी, अनूप पारीख, मुकेश अग्रवाल, संजय बंसल, सीमा, त्रिशा, रजनी, डॉ वीणा, प्रकाश, मनीष, डॉ श्रवण, नीना मोटानी, प्रेसिडेंट अर्चना जैन सेक्रेटरी अभिषेक अपूर्व एवं अन्य रोटेरियन उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.